#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

गौसेवा में मिसाल बने आनंद जोशी को मिलेगा बड़ा सम्मान, कल उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा करेंगे सम्मानित

By Next Team Writer

Updated on:

NEXT 10 अक्टूबर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। गौसेवा को जीवन का उद्देश्य मानने वाले सामाजिक कार्यकर्ता आनंद जोशी को एक और बड़ी उपलब्धि मिलने जा रही है। उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा कल अजमेर में आयोजित एक समारोह में जोशी को उनके उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों और गौसेवा के लिए सम्मानित करेंगे।

सम्मान की घोषणा के बाद आनंद जोशी ने उपमुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि “यह सम्मान मेरे लिए गर्व का विषय है। इससे मुझे समाज और गौसेवा के लिए और अधिक समर्पित होकर कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी।”

समारोह में प्रदेशभर के कई गणमान्य व्यक्ति, समाजसेवी और सामाजिक संगठन के प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।

यह आयोजन एलिजा ग्रुप की ओर से किया जा रहा है। कार्यक्रम में मल्टी स्पेशलिटी वी डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन भी होगा। एलिजा ग्रुप के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर साहिल कलाल ने बताया कि “हमारा मकसद ऐसे लोगों को सम्मानित करना है जो निस्वार्थ भाव से समाज के लिए काम कर रहे हैं। इससे उनका मनोबल बढ़ेगा और समाज में सेवा का नया संदेश जाएगा।”

इस आयोजन में राजस्थान के विभिन्न जिलों से चुने गए 10 समाजसेवकों को उनके सामाजिक कार्यों के लिए सम्मानित किया जाएगा।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 धड़ देवली धाम में आस्था का सैलाब, बिग्गाजी महाराज के दरबार में हजारों श्रद्धालुओं ने टेका माथा🟢 सीए प्रोफेशनल्स के जरिए सड़क सुरक्षा का संदेश, बीकानेर में कार्यशाला आयोजित🟢 श्रीडूंगरगढ़ में महावीर जयंती पर भव्य रैली, झांकियों व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, देखें सभी फ़ोटो🟢 सामाजिक अंकेक्षण संघ का स्नेह मिलन: अप्रैल से रिकॉर्ड जांच और भौतिक सत्यापन, 2022 का बकाया भुगतान जल्द🟢 श्रीडूंगरगढ़ में अजमत-ए-मुस्तफा जलसा, उमड़ी भीड़; उल जिलानी साहब बोले- अच्छे अखलाक और माता-पिता की सेवा ही असली इबादत