श्रीडूंगरगढ़ नगर पालिका की नेता प्रतिपक्ष को मिली बड़ी जिम्मेदारी, कांग्रेस कार्यालय में हुआ गर्मजोशी से स्वागत
NEXT 4 अगस्त, 2025 श्रीडूंगरगढ़। नगर पालिका की नेता प्रतिपक्ष अंजू पारख को जिला महिला कांग्रेस सेवादल की देहात मुख्य संगठक नियुक्त किया गया है। पार्टी नेतृत्व ने उनकी सक्रियता और संगठनात्मक कार्यों को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी है।

यह नियुक्ति पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा, जॉन प्रभारी कमल कल्ला और संभाग प्रभारी विमल भाटी की अनुशंसा पर की गई। इस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई, राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश प्रभारी गोविन्द भाई पटेल, राष्ट्रीय सचिव सहप्रभारी ज्योति खन्ना, जिला प्रभारी लालचन्द गहलोत और प्रदेश अध्यक्ष हेम सिंह शेखावत ने स्वीकृति दी। वहीं, देहात कांग्रेस अध्यक्ष बिशनाराम सियाग और सेवादल मुख्य संगठक रामनिवास गोदारा की सहमति से प्रदेश महिला कांग्रेस सेवादल की मुख्य संगठक प्रतिभा नुवाल ने नियुक्ति आदेश जारी किया।

कांग्रेस कार्यालय पहुंचने पर हुआ स्वागत
नियुक्ति के बाद अंजू पारख जब बीकानेर देहात कांग्रेस कार्यालय पहुंचीं, तो जिला संगठन महामंत्री मार्शल प्रहलादसिंह ने उन्हें दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। उनके साथ पहुंचे श्यामसुंदर दर्जी, संदीप मारू और मनोज पारख का भी सम्मान हुआ। इस मौके पर प्रद्युम्न पुरोहित, शुभम शर्मा, राकेश यादव सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।