साध्वी डॉ. परमप्रभा व साध्वी संगीतश्री के सान्निध्य में हुआ कार्यक्रम, समाज के गणमान्यजन रहे उपस्थित
NEXT 9 अगस्त, 2025 श्रीडूंगरगढ़। सेवा केंद्र मालू भवन में शनिवार को 17 दिन की निराहार तपस्या करने वाली तपस्वनी अंकिता डाकलिया पुत्री सुशीला देवी व माणकचंद डाकलिया का भावपूर्ण अभिनंदन किया गया। साध्वी डॉ. परमप्रभा और साध्वी संगीतश्री ने मंगल उद्बोधन देकर तपस्वनी बहिन का वर्धापन किया।

प्रवीण बैद ने गीतिका के माध्यम से तप की अनुमोदना की।
श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा से संगठन मंत्री संजय बरड़िया, तेयुप मंत्री पीयूष बोथरा, सहमंत्री सुमित बरड़िया, महिला मंडल से संगीता बोथरा, कन्या मंडल संयोजिका प्रेक्षा पुगलिया और किशोर मंडल से शुभम बोथरा ने गीतिका गायन व वक्तव्य देकर अभिनंदन किया और विभिन्न संस्थाओं की ओर से सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में तेरापंथ सभा, महिला मंडल, युवक परिषद, कन्या मंडल, किशोर मंडल के पदाधिकारी व सदस्य सहित समाज के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। संचालन कन्या मंडल संयोजिका प्रेक्षा पुगलिया ने किया।
