NEXT 30 मई, 2025। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की महिलाओं के लिए राहतभरी खबर है। लंबे समय से राजकीय उप जिला अस्पताल में रिक्त चल रहे महिला रोग विशेषज्ञ के पद पर अब सरकार ने सुनवाई करते हुए डॉक्टर की नियुक्ति कर दी है।
डॉ. पुष्पेंद्र नैण ने शुक्रवार को उप जिला अस्पताल में महिला रोग विशेषज्ञ के पद पर कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उनकी नियुक्ति से अब क्षेत्र की महिलाओं को स्त्री रोग संबंधी चिकित्सा सेवाएं यहीं स्थानीय स्तर पर मिल सकेंगी, जिससे उन्हें बीकानेर या अन्य बड़े शहरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
अस्पताल प्रशासन ने बताया कि अब नियमित रूप से महिलाओं के लिए परामर्श, जाँच व आवश्यक उपचार की सुविधाएं उपलब्ध होंगी। क्षेत्रवासियों व जनप्रतिनिधियों ने डॉक्टर की नियुक्ति पर सरकार का आभार जताया है और उम्मीद जताई है कि इससे श्रीडूंगरगढ़ की स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा मिलेगी।



















