#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

कांग्रेस सेवा दल की नियुक्तियां: मंडा श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा अध्यक्ष, मंजूर अली बने ब्लॉक अध्यक्ष

By Next Team Writer

Published on:

आपदा समिति में शेरदास स्वामी व नानूराम मेघवाल को मिला दायित्व

NEXT 3 जुलाई, 2025 श्रीडूंगरगढ़। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवा दल ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम उठाते हुए विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की हैं। श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा अध्यक्ष के रूप में राजेश मंडा को जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि ब्लॉक अध्यक्ष का दायित्व मंजूर अली दमामी को सौंपा गया है।

जिला कार्यकारिणी में भी नई नियुक्तियां करते हुए आपदा समिति में सचिव पद पर शेरदास स्वामी और नानूराम मेघवाल को शामिल किया गया है। सभी नियुक्तियां प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की अनुशंसा पर प्रदेश संगठक हेमसिंह शेखावत द्वारा की गई हैं।

यह नियुक्तियां जॉन प्रभारी कमल कल्ला, संभाग प्रभारी विमल भाटी की स्वीकृति से तथा जिला प्रभारी लालजी गहलोतकेसराराम गोदारा के निर्देशन में की गईं। जिलाध्यक्ष रामनिवास गोदारा की अनुशंसा पर जिला कार्यकारिणी सूची प्रेषित कर ये दायित्व सौंपे गए हैं।

प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन की रीति-नीति के प्रति समय व सेवा समर्पित करने का आग्रह किया। जिला प्रभारी गहलोत व गोदारा ने भी सभी सदस्यों को शुभकामनाएं दीं।

नवनियुक्त विधानसभा अध्यक्ष राजेश मंडा ने कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया और संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। स्थानीय नेताओं व कार्यकर्ताओं ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी है।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 विद्यालय मैदान में लगाए पौधे, विद्यार्थियों को दिया गया पर्यावरण संरक्षण का संदेश🟢 चतुर्थ श्रेणी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी, अब एक ही किताब से होगा पक्का चयन, पढ़िए कैसे