NEXT 15 सितम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं वित्त आयोग के अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी का सोमवार को जयपुर से बीकानेर प्रवास के दौरान श्रीडूंगरगढ़ में स्वागत हुआ।

नगर पालिका परिसर में हुए कार्यक्रम में श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने उन्हें साफा पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष मानमल शर्मा, मंडल अध्यक्ष राधेश्याम दर्जी, मोमासर मंडल अध्यक्ष नरेश मोट, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष विनोद गिरी गुसाईं, जिला मंत्री भरत सुथार, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष भवानी तावनिया, पार्षद पवन उपाध्याय, विक्रम शेखावत, रामसिंह जागीरदार, रजत आसोपा, बुधाराम सांसी, महामंत्री मदन सोनी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।





















