#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

एक समय, एक साथ सामायिक का आयोजन, 4 जनवरी को होगा अभिनव सामायिक फेस्टिवल

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 3 जनवरी, 2025 श्रीडूंगरगढ़। सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से कार्यरत अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद (अभातेयुप) के निर्देशन में देश व नेपाल की 368 शाखाओं में एक साथ अभिनव सामायिक फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन “एक समय, एक साथ, एक सामायिक, एक संदेश” की भावना के साथ “उत्सव विश्व मैत्री का” के रूप में मनाया जाएगा।


अभातेयुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन मांडोत ने बताया कि यह कार्यक्रम 4 जनवरी 2026, रविवार को सुबह 9 से 10 बजे तक एक ही समय पर देश-विदेश के विभिन्न स्थानों पर आयोजित होगा। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रावक समाज सामूहिक सामायिक साधना में सहभागी बनेगा।
राष्ट्रीय महामंत्री सौरभ पटावरी के अनुसार वर्तमान समय में बढ़ती अशांति, तनाव, वैमनस्य और सामाजिक विघटन के बीच सामायिक के माध्यम से आत्मिक शांति, संयम, करुणा और सामाजिक समरसता का संदेश समाज तक पहुंचाना इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है। एक साथ आयोजित सामूहिक सामायिक यह संदेश देगा कि अध्यात्म ही समाज को सकारात्मक दिशा प्रदान कर सकता है।


श्रीडूंगरगढ़ में मालू भवन पर आयोजन
श्रीडूंगरगढ़ परिषद अध्यक्ष विक्रम मालू ने बताया कि स्थानीय परिषद भी इस अभिनव सामायिक फेस्टिवल में बढ़-चढ़कर भाग ले रही है। परिषद मंत्री पीयूष बोथरा ने जानकारी दी कि 4 जनवरी को मालू भवन, श्रीडूंगरगढ़ में अभिनव सामायिक फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा। संस्था ने अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने की अपील की है।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 सीए फाइनल में श्रीडूंगरगढ़ के हर्ष सिंघी ने रचा इतिहास, 22 साल की उम्र में पहले अटेंप्ट में मिली सफलता🟢 राजकीय विद्यालय में मनाया महाराणा प्रताप राज्यारोहण दिवस, कविता-गीत व चित्रों से गूंजा प्रताप का शौर्य🟢 श्रीडूंगरगढ़ में आज भव्य फागोत्सव, बर्फानी बाबा व बिदा महाराज की सुरीली प्रस्तुतियां होंगी🟢 श्रीडूंगरगढ़ में साध्वी लक्ष्यप्रभा का स्वागत, 150 से अधिक श्रद्धालुओं ने की सामायिक