#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

भगवान महावीर स्वामी स्मृति सम्मान 2025 हेतु पुरस्कार चयन समिति गठित

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 27 मार्च, 2025। महापुरुष समारोह समिति श्रीडूंगरगढ़ की बैठक श्रीगोपाल राठी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में मंत्री सुशील सेरडिया ने जानकारी दी कि भगवान महावीर स्वामी स्मृति सम्मान 2025 के लिए पुरस्कार चयन समिति का गठन किया गया है।

इस वर्ष के सम्मान समारोह का आयोजन 13 अप्रैल को किया जाएगा, जिसके संयोजक के रूप में निर्मल कुमार पुगलिया को नियुक्त किया गया है। बैठक में शिक्षा और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

इस अवसर पर संस्था सदस्य निर्मल कुमार पुगलिया, के.एल. जैन, विजयराज सेवग, विजय महर्षि, कुम्भाराम घिंटाला, संजय करवा, अशोक पारीक सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Advertisement placement

Leave a Comment

WhatsApp Join WhatsApp Group