#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

आयुष्मान आदर्श ग्राम योजना: श्रीडूंगरगढ़ की बाडेला पंचायत चयनित, 5 पंचायतों में जिले से एक श्रीडूंगरगढ़, पूरे प्रदेश में 210 गांव शामिल

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 9 दिसम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। राज्य सरकार की आयुष्मान आदर्श ग्राम योजना के तहत बीकानेर जिले की 5 ग्राम पंचायतों का चयन किया गया है। इनमें श्रीडूंगरगढ़ की बाडेला ग्राम पंचायत को विशेष रूप से शामिल किया गया है। योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में प्राकृतिक चिकित्सा पद्धतियों, योग, संतुलित जीवनशैली और रोगों की रोकथाम को बढ़ावा देना है।

उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने शासन सचिवालय में आयोजित राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की बजट घोषणा 2025-26 के अंतर्गत शुरू की गई यह योजना गांवों को स्वास्थ्य के मामले में आत्मनिर्भर बनाएगी।

पहले चरण में हर जिले की 5 पंचायतें चयनित

आयुर्वेद विभाग के प्रमुख शासन सचिव सुबीर कुमार ने बताया कि पहले चरण में प्रदेशभर से 210 ग्राम पंचायतों को चुना गया है। प्रत्येक पंचायत में 18 स्वास्थ्य सूचकांकों पर काम किया जाएगा। इन सूचकांकों पर शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने वाली पंचायत को सरकार की ओर से 11 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

श्रीडूंगरगढ़ की बाडेला को मिला मौका

बीकानेर जिले से चयनित पंचायतों में-

  • श्रीडूंगरगढ़ की बाडेला
  • बीकानेर की कोलासर
  • कोलायत की हदां व गुढ़ा
  • पूगल की रामनगर

शामिल हैं। आयुर्वेद विभाग के उप निदेशक डॉ. सागर मल शर्मा ने बताया कि बाडेला पंचायत में आहार-विहार, दिनचर्या, ऋतुचर्या, प्रकृति परीक्षण सहित आयुर्वेद आधारित स्वास्थ्य मॉडल लागू किया जाएगा।

आरोग्य सखी और मित्र संभालेंगे जिम्मेदारी

चयनित पंचायतों में आरोग्य मित्र व आरोग्य सखियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। ये गांव-गांव जाकर वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं, शिशुओं और किशोरियों को घरेलू उपचार, योग-व्यायाम, बीपी-ब्लड शुगर जांच, नशामुक्ति और प्राकृतिक चिकित्सा के बारे में जागरूक करेंगे।

कई विभाग मिलकर करेंगे काम

योजना को सफल बनाने में पंचायती राज, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, सूचना एवं जनसंपर्क सहित अन्य विभागों की सहभागिता रहेगी। प्रशासन का दावा है कि आने वाले समय में श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की बाडेला पंचायत को मॉडल हेल्दी ग्राम के रूप में विकसित किया जाएगा।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 अम्बेडकर कॉलोनी में युवाओं की हुंकार: घर-घर जाकर जोड़ेंगे समाज; शिक्षा व नशामुक्ति का लिया संकल्प