आधार कार्ड से पहचान- कानाराम पुत्र रेवंतराम, आडसर पुरोहितान निवासी; मोबाइल व जरूरी कागजात बैग में मौजूद
NEXT 30 मार्च, 2026 श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ से सातलेरा जाने वाली एक टैक्सी में आज शाम एक यात्री अपना बैग भूल गया। बैग में मोबाइल फोन, जरूरी कागजात सहित अन्य सामान रखा हुआ है।
टैक्सी चालक शंकरलाल जाखड़ ने ईमानदारी का परिचय देते हुए बताया कि बैग उसकी टैक्सी में ही रह गया है। बैग में मिले आधार कार्ड के अनुसार बैग मालिक की पहचान कानाराम पुत्र रेवंतराम, निवासी आडसर पुरोहितान के रूप में हुई है।
चालक ने अपील की है कि संबंधित व्यक्ति या उनके परिचित उनसे संपर्क कर अपना सामान प्राप्त कर लें। वर्तमान में बैग सुरक्षित है।
संपर्क नंबर: 9001366208
स्थानीय लोगों से भी अपील की गई है कि इस सूचना को अधिक से अधिक साझा करें, ताकि बैग उसके वास्तविक मालिक तक पहुंच सके।



















