#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

संथारा साधिका रेवती देवी बैद ने देह त्याग से पहले किया नेत्रदान, दो जरूरतमंदों की जिंदगी में जलाई रोशनी

By Next Team Writer

Updated on:

NEXT 24 जनवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ की संथारा साधिका रेवती देवी बैद (धर्मपत्नी स्व. माणिकचंद बैद) ने जीवन की अंतिम घड़ियों में नेत्रदान कर मानवता और करुणा की मिसाल पेश की। उनका स्वर्गवास आज 24 जनवरी 2026 को हुआ। देह त्याग से पूर्व किया गया उनका यह निर्णय समाज के लिए प्रेरणास्रोत बन गया।

युगप्रधान आचार्य महाश्रमण की पावन आज्ञा से तिविहार संथारा का प्रत्याख्यान लेने वाली रेवती देवी बैद ने त्याग, तप और परोपकार की जैन परंपरा को चरितार्थ किया। बताया गया कि उन्होंने स्वर्गवास से एक दिन पहले ही पुत्र सहित परिवारजनों से बार-बार संथारा एवं नेत्रदान की इच्छा जताई थी।

तीन माह पूर्व मिली थी नेत्रदान की प्रेरणा

परिषद प्रभारी अशोक झाबक द्वारा लगभग तीन माह पूर्व नेत्रदान की प्रेरणा दी गई थी। इसके बाद साधिका की इच्छा और परिजनों की सहमति से नेत्रदान की प्रक्रिया पूरी की गई। नेत्रदान प्राणनाथ हॉस्पिटल आई बैंक के समन्वयक गणेश स्वामी एवं उनकी टीम के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

परिवार और समाजजनों की रही सहभागिता

नेत्रदान के लिए सहमति देने वालों में अशोक कुमार बैद एवं सुमनदेवी बैद प्रमुख रहे। इस दौरान तेरापंथ समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में अध्यक्ष विक्रम मालू, उपाध्यक्ष चमन श्रीमाल, सुरेश भादानी, हेमराज झाबक, मोहित बैद, महेंद्र मालू, विकाश मालू, लूणकरण बोथरा, ललित बाहेती, नारायण बोहरा, प्रज्ञा नाहटा, सरोज दूगड़ सहित बड़ी संख्या में समाजजन और परिजन मौजूद रहे।

नेत्रदान अपनाने की अपील

तेरापंथ युवक परिषद् एवं तेरापंथ किशोर मंडल, श्रीडूंगरगढ़ ने इस पुण्य कार्य की अनुमोदना करते हुए समाज से नेत्रदान जैसे मानवीय कार्यों को अपनाने की अपील की।

कल दोपहर 3 बजे निकलेगी बैकुंठी से अंतिम यात्रा

संथारा साधिका रेवती देवी बैद का 3 घण्टे 45 मिनट का संथारा सम्पन्न हुआ। उनकी यह मृत्यु सामान्य मृत्यु न होकर मृत्यु महोत्सव बन गई है। उनके नेत्र भी दान हुए। उनके पुत्र अशोक बैद ने बताया कि रविवार दोपहर 3 बजे निज निवास तेरापंथ भवन धोलिया नोहरा के पास, कालू बास से बैंकुठी निकाली जाएगी।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 21 फरवरी को मातृभाषा दिवस समारोह: राजस्थानी: लोक सूं ‘लाइक’ तांई विषय पर होगा विमर्श, चार साहित्यकार होंगे सम्मानित