#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

संदेह का लाभ: 2010 के अफीम प्रकरण में आरोपियों को राहत

By Next Team Writer

Updated on:

NEXT 16 नवम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। अपर सेशन न्यायाधीश श्रीडूंगरगढ़ की अदालत ने 15 वर्ष पुराने अवैध अफीम रखने के मामले में सुनवाई करते हुए आरोपी राजेन्द्र कुमार और सुरेंद्र उर्फ सेंदिया को संदेह का लाभ देते हुए दोषमुक्त कर दिया।

अधिवक्ता ललित कुमार मारू ने बताया कि यह मामला 6 दिसंबर 2010 का है, जब तत्कालीन श्रीडूंगरगढ़ एसएचओ शिवचंद ने कालू रोड पर राजेन्द्र कुमार पुत्र भगवानाराम (निवासी हिन्दोर, थाना राजियासर, श्रीगंगानगर) और सुरेंद्र उर्फ सेंदिया पुत्र बाबूलाल (निवासी हिन्दोर, थाना राजियासर, जिला श्रीगंगानगर) को अवैध अफीम रखने के शक में गिरफ्तार किया था।

करीब डेढ़ दशक चले मुकदमे में अभियुक्त की ओर से अधिवक्ता पूनमचंद मारू और अधिवक्ता ललित कुमार मारू ने अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सरिता नौशाद की कोर्ट में बचाव पक्ष रखा। दोनों पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने सबूतों के अभाव और संदेह का लाभ देते हुए दोनों आरोपियों को बरी कर दिया।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 शिव पुराण कथा के दूसरे दिन प्रथम शिवलिंग की उत्पत्ति व मंत्र जाप की महिमा का वर्णन