#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

भामाशाह भीखमचंद पुगलिया और मॉरिशस की साहित्यकार डॉ. अलका धनपत का सम्मान

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 19 नवम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ और कोलकाता के जाने- माने समाजसेवी एवं भामाशाह भीखमचंद पुगलिया और मॉरिशस की प्रसिद्ध हिन्दी साहित्यकार डॉ. अलका धनपत को राजस्थान सूचना केंद्र, भारत जैन महिला मंडल और राजस्थान फाउंडेशन की ओर से आयोजित संयुक्त समारोह में सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. अलका धनपत और भीखमचंद पुगलिया मौजूद रहे। समारोह की अध्यक्षता राजस्थानी प्रचारणी सभा के अध्यक्ष रतन शाह ने की। विशिष्ट अतिथियों में राजस्थान फाउंडेशन कोलकाता चैप्टर के चेयरमैन संतोष राजपुरोहित, एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया कोलकाता के संयुक्त महाप्रबंधक अशोक कुमार वर्मा, पूर्व प्रोफेसर डॉ. सुधा मल्होत्रा, भारत जैन महिला मंडल से अंजु सेठिया तथा समाजसेवी सुशीला पुगलिया मंचासीन रहे।

कार्यक्रम के दूसरे सत्र में मॉरिशस में हिन्दी साहित्य की बुलंद पहचान बनाने वाली डॉ. अलका धनपत ने इस वर्ष का अहिंसा पुरस्कार सुप्रसिद्ध समाजसेवी एवं भामाशाह भीखमचंद पुगलिया को प्रदान किया। यह सम्मान भारत जैन महिला मंडल की ओर से दिया गया। इस दौरान भीखमचन्द पुगलिया ने कहा कि यह सम्मान मुझे और ज्यादा समाजसेवा और अहिंसा के मार्ग पर प्रगतिशील बनाए रखने के लिए प्रेरित करता रहेगा। पुगलिया ने कहा कि जीवन में अहिंसा के माध्यम से ही विजयश्री का वरण और समस्याओं का निस्तारण सम्भव है।

समारोह का संचालन भारत जैन महिला मंडल कोलकाता की संस्थापक सदस्य एवं समाजसेविका अंजु सेठिया ने किया।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 खबर का असर: 1 घंटे में मिला टैक्सी में छूटा बैग, चालक की ईमानदारी आई काम🟢 टैक्सी में छूटा बैग, चालक ने ईमानदारी दिखाकर लौटाने की अपील की🟢 आस्था और श्रद्धा के साथ शुरू हुआ वीर बिग्गाजी महाराज का दो दिवसीय मेला🟢 श्रीडूंगरगढ़ में बालिका छात्रावास को मिली सौगात: 3.51 लाख से बनेगी ई-लाइब्रेरी, समाज के भामाशाहों ने की कई घोषणाएं🟢 2625वीं महावीर जयंती कल: प्रभात फेरी, नाटिकाएं और भजन संध्या के साथ होगा भव्य आयोजन🟢 अम्बेडकर कॉलोनी में युवाओं की हुंकार: घर-घर जाकर जोड़ेंगे समाज; शिक्षा व नशामुक्ति का लिया संकल्प