NEXT 8 मार्च, 2026 श्रीडूंगरगढ़। कस्बे की जीव दया गौशाला में गौ माता के प्रति सेवाभाव की प्रेरणादायक मिसाल सामने आई। भामाशाह श्रीगोपाल राठी (श्रीडूंगरगढ़- नागपुर) ने रामचंद्र राठी की प्रेरणा से गौशाला पहुंचकर 11 गौवंश को आजीवन गोद लिया। इसके तहत वे प्रतिवर्ष 1 लाख 21 हजार रुपए का दान गौशाला को देंगे।
इस अवसर पर गौशाला समिति के मंत्री शिवरतन सोमानी, कोषाध्यक्ष नथमल सोनी, शिव भगवान मालपानी, रामावतार मूंधड़ा, संतोष कुमार सोनी, रामचंद्र राठी, नरेश गिरि सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
संस्था के अध्यक्ष ओमप्रकाश राठी ने इस पुनीत कार्य के लिए श्रीगोपाल राठी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के सेवाभावी कार्य समाज के लिए प्रेरणादायक हैं और गौसेवा को मजबूती प्रदान करते हैं।




















