NEXT 25 नवम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। त्योहारी और पर्यटन सीजन में बढ़ती भीड़ को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने बीकानेर से चलने और बीकानेर आने वाली ट्रेनों में अस्थायी रूप से कोच बढ़ाने का फैसला किया है। इससे बीकानेर–मुंबई, बीकानेर–कोलकाता, बीकानेर–शिर्डी, बीकानेर–हरिद्वार, बीकानेर–पुरी और अन्य प्रमुख रूटों पर यात्रा करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि दिसंबर महीने में बीकानेर से संबंधित 9 ट्रेनों में कुल 20 कोच बढ़ाए जाएंगे। इनमें थर्ड एसी, द्वितीय शयनयान और साधारण श्रेणी के कोच शामिल हैं।
अब कम होगी प्रतीक्षा सूची
कोच बढ़ने से लम्बी दूरी की ट्रेनों में सीटों की उपलब्धता बढ़ेगी और प्रतीक्षा सूची में यात्रियों को राहत मिलेगी। खासकर मुंबई, कोलकाता, हरिद्वार और शिर्डी जाने वाले यात्रियों को इसका सीधा लाभ होगा।




















