#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

6 से 8 जनवरी को बीकानेर कला महोत्सव: देशभर से आएंगे कलाकार, आर्ट-कल्चर फेयर में लगेंगी 60 से ज्यादा एक्टिविटीज़; रजिस्ट्रेशन शुरू

By Next Team Writer

Updated on:

NEXT 1 दिसम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। नए साल की शुरुआत बीकानेर के लिए सांस्कृतिक रंगों के साथ होने वाली है। 6, 7 और 8 जनवरी को होने वाले बीकानेर कला महोत्सव सीजन-2 में इस बार आर्ट एंड कल्चर फेयर बड़ा आकर्षण बनने जा रहा है। राजस्थान ही नहीं, देशभर के कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।

बीकानेर, जयपुर, जोधपुर, पाली, अजमेर, नागौर और चुरू सहित कई जिलों के कलाकारों ने फेयर में एग्जिबिशन लगाने में रुचि दिखाई है।

सुबह 9 से रात 10 बजे तक चलेगा महोत्सव

महोत्सव के संयोजक रोशन बाफना ने बताया कि इस बार कला, साहित्य और संस्कृति से जुड़ी करीब 60 गतिविधियां रखी गई हैं। तीनों दिन कार्यक्रम सुबह 9 बजे से रात 10 बजे तक चलेंगे।

कला की हर विधा एक ही छत के नीचे

आर्ट एंड कल्चर फेयर में कलाकार अपनी परंपरागत और आधुनिक कला को प्रदर्शित कर सकेंगे। फेयर में मुख्य रूप से-

  • पेंटिंग
  • उस्ता कला
  • मथेरण
  • फड़
  • कावड़
  • मांडणा
  • मंडला आर्ट
  • जूट/बांस आर्ट
  • बंधेज/टाई-डाई
  • पॉटरी
  • मूर्तिकला
  • सैंड/माटी आर्ट
    जैसी विधाओं की एग्जिबिशन लगेगी। कलाकार अपनी कलाकृतियां बेच भी सकेंगे

रजिस्ट्रेशन शुरू, सीमित जगह

एग्जिबिशन लगाने के इच्छुक कलाकार 7014330731 पर कॉल करके रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। सीमित स्थान होने के कारण पहले आओ- पहले पाओ के आधार पर स्टॉल आवंटन होगा।

स्पेशल आर्ट गैलरी भी तैयार

महोत्सव में एक स्पेशल आर्ट गैलरी भी सजेगी। इसमें चयनित कलाकारों की कृतियां ऑक्शन के लिए रखी जाएंगी, ताकि युवा कलाकारों को मंच और बाजार दोनों मिले।

ब्रांड एंबेसडर्स ने की अपील

महोत्सव के ब्रांड एंबेसडर-
कबीर गायक पद्मश्री कालूराम बामनिया,
राजस्थान सरकार के आईएएस नीरज के. पवन,
नागौर एसपी मृदुल कच्छावा,
आईपीएस प्रेमसुख डेलू,
आईएएस परी विश्नोई,
उपायुक्त विजयपाल विश्नोई,
संस्कृतिक आइकन मूमल गरिमा विजय,
कवि स्वयं श्रीवास्तव और
कवियित्री मनु वैशाली
ने भी कलाकारों से महोत्सव से जुड़ने की अपील की है।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 टैक्सी में छूटा बैग, चालक ने ईमानदारी दिखाकर लौटाने की अपील की🟢 आस्था और श्रद्धा के साथ शुरू हुआ वीर बिग्गाजी महाराज का दो दिवसीय मेला🟢 श्रीडूंगरगढ़ में बालिका छात्रावास को मिली सौगात: 3.51 लाख से बनेगी ई-लाइब्रेरी, समाज के भामाशाहों ने की कई घोषणाएं🟢 2625वीं महावीर जयंती कल: प्रभात फेरी, नाटिकाएं और भजन संध्या के साथ होगा भव्य आयोजन🟢 अम्बेडकर कॉलोनी में युवाओं की हुंकार: घर-घर जाकर जोड़ेंगे समाज; शिक्षा व नशामुक्ति का लिया संकल्प