#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

बीकानेर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन, यात्रियों को होगी बड़ी सुविधा, जनप्रतिनिधियों की मेहनत लाई रंग

By Next Team Writer

Updated on:

NEXT 23 सितम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। उत्तर पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए बीकानेर-दिल्ली कैंट-बीकानेर वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन शुरू किया है। यह नई रेलसेवा सप्ताह में 6 दिन (बुधवार को छोड़कर) चलेगी। श्रीडूंगरगढ़ में इसके ठहराव को लेकर यहां के जनप्रतिनिधियों ने काफी प्रयास किये थे। जनता ने केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, विधायक ताराचन्द सारस्वत और राज्यमन्त्री रामगोपाल सुथार का आभार जताया है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि गाड़ी संख्या 26471 बीकानेर से 28 सितंबर 2025 से सोमवार, मंगलवार, गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार को सुबह 5.40 बजे रवाना होकर 11.55 बजे दिल्ली कैंट पहुंचेगी।

वहीं, गाड़ी संख्या 26472 दिल्ली कैंट से 28 सितंबर 2025 से वही दिन सुबह 16.45 बजे रवाना होकर रात 23.05 बजे बीकानेर पहुंचेगी।

रूट और ठहराव
इस वंदे भारत एक्सप्रेस का मार्ग श्रीडूंगरगढ़, रतनगढ़, चुरु, सादुलपुर, लोहारू, महेंद्रगढ़ और गुड़गांव स्टेशनों से होकर जाएगा।

कोच संरचना
गाड़ी में कुल 8 वातानुकूलित कोच होंगे, जिनमें 7 एसी कुर्सीयान और 1 एग्जीक्यूटिव एसी कुर्सीयान शामिल हैं।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 धड़ देवली धाम में आस्था का सैलाब, बिग्गाजी महाराज के दरबार में हजारों श्रद्धालुओं ने टेका माथा🟢 सीए प्रोफेशनल्स के जरिए सड़क सुरक्षा का संदेश, बीकानेर में कार्यशाला आयोजित🟢 श्रीडूंगरगढ़ में महावीर जयंती पर भव्य रैली, झांकियों व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, देखें सभी फ़ोटो🟢 सामाजिक अंकेक्षण संघ का स्नेह मिलन: अप्रैल से रिकॉर्ड जांच और भौतिक सत्यापन, 2022 का बकाया भुगतान जल्द🟢 श्रीडूंगरगढ़ में अजमत-ए-मुस्तफा जलसा, उमड़ी भीड़; उल जिलानी साहब बोले- अच्छे अखलाक और माता-पिता की सेवा ही असली इबादत