NEXT 29 सितम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। 69वीं राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता (अंडर-17 व अंडर-19) में भाग लेने के लिए बीकानेर जिले की 24 सदस्यीय छात्रा कबड्डी टीम सोमवार को राउमावि बींझासर से उत्साह के साथ रवाना हुई। प्रतियोगिता 30 सितंबर से 6 अक्टूबर तक शिशु विहार स्कूल, आकोदा (डीडवाना-कुचामन) में आयोजित होगी।

इससे पहले जिला स्तरीय मुकाबले राउमावि बींझासर में हुए थे। राज्य स्तर के लिए चयनित 24 (12+12) खिलाड़ियों का प्रशिक्षण शिविर 24 से 28 सितंबर तक आयोजित किया गया। कोच हनुमान प्रसाद गुर्जर, सावित्री खीचड़, नरेन्द्र सिंह और सरोज ने खिलाड़ियों को रणनीति और फिटनेस की विशेष ट्रेनिंग दी।
टीम को रवाना करते समय संस्था प्रधान मदनलाल शर्मा, प्रेमसिंह राठौड़, सरपंच प्रतिनिधि सोहनलाल जाखड़, सहीराम तावणिया सहित गणमान्य नागरिकों और विद्यालय स्टाफ ने तिलक लगाकर शुभकामनाएं दीं।
गौरतलब है कि बीकानेर टीम पिछले दो वर्षों से लगातार राज्य स्तर पर गोल्ड मेडल जीतती आ रही है। इस बार भी टीम से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।




















