NEXT 23 नवम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। खेलो इंडिया ASMITA सॉफ्ट टेनिस राज्यस्तरीय विमेंस लीग में बीकानेर की दो खिलाड़ी दमदार प्रदर्शन करते हुए पदक जीतने में सफल रहीं।

स्टार क्लब की खिलाड़ी प्रियंका लेघा ने सीनियर वर्ग में जबकि सुमित्रा ने सब जूनियर श्रेणी में शानदार खेल दिखाते हुए ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।
स्टार क्लब के मैनेजर कृष्णावतार सुथार ने बताया कि प्रतियोगिता 23 नवंबर को रतनगढ़ में आयोजित हुई। बीकानेर से सीनियर, जूनियर और सब जूनियर वर्ग में कुल 10 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
क्लब संचालक मोहन पूनिया ने दोनों खिलाड़ियों को पदक जीतने पर बधाई दी और कहा कि यह सफलता बीकानेर के लिए गौरव की बात है। क्लब के सभी खिलाड़ियों ने भी दोनों का उत्साहवर्धन किया।




















