श्रीडूंगरगढ़ के नेताओं की सक्रिय भागीदारी, भजनलाल बोले– योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचना चाहिए
NEXT 24 नवंबर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। मुख्यमंत्री आवास पर रविवार को बीजेपी बीकानेर संभाग की अहम बैठक हुई। बैठक में श्रीडूंगरगढ़ समेत बीकानेर संभाग के जिलों से पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता पहुंचे।

बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार अंत्योदय की भावना पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे, यही सरकार की प्राथमिकता है।
CM ने कार्यकर्ताओं से अपेक्षा जताई कि वे किसानों, मजदूरों, गरीबों और व्यापारियों सहित हर वर्ग तक योजनाओं की जानकारी पहुँचाएँ।

जन समस्याएं सुनेंगे मंत्री
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने एक बड़ा फैसला भी घोषित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश भाजपा मुख्यालय में हर सप्ताह तीन दिन मंत्री दो-दो की टीम में बैठेंगे। इस दौरान वे आमजन और कार्यकर्ताओं की समस्याएँ सुनेंगे, ताकि उनका त्वरित समाधान हो सके।
श्रीडूंगरगढ़ से पहुंचे ये नेता
श्रीडूंगरगढ़ से श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री रामगोपाल सुथार, जिला महामंत्री दिलीप सिंह राजपुरोहित, जिला उपाध्यक्ष हेमनाथ जाखड़, जिला मंत्री भरत सुथार, मंडल अध्यक्ष (शहर) राधेश्याम दर्जी, मंडल अध्यक्ष (मोमासर) नरेश सारस्वत, मंडल अध्यक्ष (देहात) महेंद्र सिंह तंवर, सोशल मीडिया जिला संयोजक पवन स्वामी, सुरेंद्र स्वामी जोधासर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसके अलावा बीकानेर भाजपा देहात जिला अध्यक्ष श्याम पंचारिया, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष और मोर्चों के जिला अध्यक्षों ने भी बैठक में भाग लिया।

वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौर, राज्य वित्त आयोग अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सी.पी. जोशी, अशोक प्रणामी, राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवारी सहित कई वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी रही।




















