#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

भाजपा श्रीडूंगरगढ़ शहर और मोमासर मण्डल की कार्यकारिणी घोषित, 15 नए पदाधिकारियों की नियुक्ति, पढ़े पूरी पुख्ता खबर।

By Next Team Writer

Updated on:

NEXT 23 मई, 2025। भाजपा श्रीडूंगरगढ़ शहर मण्डल अध्यक्ष एडवोकेट राधेश्याम दर्जी ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए 15 पदों पर नए पदाधिकारियों की घोषणा की। यह नियुक्तियाँ प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ व जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया की सहमति से की गई हैं।

जानकारी देते हुए मण्डल अध्यक्ष राधेश्याम दर्जी ने बताया कि उपाध्यक्ष पद पर गजानंद दाधीच, नंदू गोदारा, मनोज कुमार डागा, रीना देवी प्रजापत, सरोज देवी जांगीड़ व राजेन्द्र सिंह राजपुरोहित को नियुक्त किया गया है। वहीं महामंत्री पद की जिम्मेदारी मदन सोनी और संदीप कायल को दी गई है।

इसके अलावा मंत्री पद पर कंचन देवी, पवन नाई, श्रवण मलघट, जगदीश मेघवाल, महेन्द्र राजपुरोहित और भरत जोशी को नियुक्त किया गया है। कोषाध्यक्ष पद पर सुमित बरड़िया को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नवनियुक्त पदाधिकारियों को कार्यकर्ताओं और भाजपाइयों ने शुभकामनाएं दीं और संगठन को मजबूत करने की दिशा में कार्य करने की प्रेरणा दी।


भाजपा मोमासर मंडल की कार्यकारिणी घोषित: अध्यक्ष नरेश सारस्वत ने की 15 पदाधिकारियों की घोषणा

NEXT मोमासर। भाजपा मोमासर मंडल अध्यक्ष नरेश सारस्वत ने मंडल की नई कार्यकारिणी की घोषणा की। इसमें ओमनाथ सिद्ध, जितेंद्र माली, धनराज सोनी, श्रवणसिंह भाटी, प्रकाश पारीक और भगवती लखारा को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

महामंत्री पद पर भींयानाथ सिद्ध और लक्ष्मण सिंह को नियुक्त किया गया। वहीं, मीरादेवी नायक, विजय शंकर पुरोहित, मोनिका पंचारिया, छोटूराम मेघवाल, नेमीचंद शर्मा और मोहिनीदेवी बावरी को मंत्री पद की जिम्मेदारी दी गई है।

कोषाध्यक्ष के रूप में मख्खन नाथ जोगी को चुना गया है। मंडल अध्यक्ष नरेश मोट ने सभी नवगठित पदाधिकारियों को संगठन को मजबूत बनाने के लिए सक्रियता से कार्य करने का आह्वान किया।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 प्रतिभाओं को मिला मंच, राज्यमंत्री सुथार बोले – एकजुट होकर समाज के लिए करें काम🟢 बालिका छात्रावास के लिए समाज ने खोला दिल, एक ही बैठक में 5 लाख से ज्यादा सहयोग की घोषणाएं🟢 100 से ज्यादा ट्रैक्टरों की रैली, बेनीसर में विधायक ने किया GSS का शिलान्यास, बोले- अब नहीं झेलनी पड़ेगी वोल्टेज की मार🟢 श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में बारिश बनी आफत, देखें फोटो🟢 तेरापंथ युवक परिषद का शपथ ग्रहण समारोह और मंत्र दीक्षा कार्यशाला सम्पन्न🟢 विद्यालय मैदान में लगाए पौधे, विद्यार्थियों को दिया गया पर्यावरण संरक्षण का संदेश🟢 चतुर्थ श्रेणी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी, अब एक ही किताब से होगा पक्का चयन, पढ़िए कैसे