संत रविदास संस्कार केंद्र में बच्चों को बांटी गई पाठ्य सामग्री, केक काटकर मनाया जश्न
NEXT 27 मई, 2025। भाजपा युवा नेता सुरेंद्र सिंह शेखावत का जन्मदिन मंगलवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयूमो) के कार्यकर्ताओं ने सेवा कार्य कर मनाया। इस अवसर पर बिग्गा बास स्थित संत रविदास संस्कार केंद्र में बच्चों को पाठ्य सामग्री वितरित की गई तथा केक काटकर सभी का मुंह मीठा कराया गया।

भाजयूमो नेता महेंद्र राजपूत ने बताया कि संगठन के पदाधिकारियों ने जन्मदिन को सामाजिक सरोकार के रूप में मनाने का निर्णय लिया, जिससे जरूरतमंद बच्चों को लाभ मिल सके। कार्यक्रम के दौरान विजय सिंह राजपुरोहित, दर्शन मोदी, राजा सिद्ध सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संस्थान के संस्थापक सुरेश ने कार्यकर्ताओं का आभार जताया