#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

श्रीडूंगरगढ़ में बीएलओ-सुपरवाइजरों को मिला प्रशिक्षण, निकाय चुनाव 2026 के लिए मतदाता सूची पुनरीक्षण शुरू

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 26 मार्च, 2026 श्रीडूंगरगढ़। नगरीय निकाय चुनाव 2026 को लेकर निर्वाचन प्रक्रिया तेज हो गई है। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका सहित प्रदेश के 113 नगरीय निकायों में निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण कार्यक्रम की शुरुआत कर दी गई है। इसके तहत गुरुवार को पंचायत समिति सभागार में बीएलओ और सुपरवाइजरों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण में उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा ने कहा कि मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य समयबद्ध, सजग और पूरी सतर्कता के साथ किया जाए, ताकि किसी भी पात्र मतदाता का नाम छूटे नहीं। उन्होंने सभी कार्मिकों को जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

तहसीलदार श्रीवर्धन शर्मा ने नगरपालिका क्षेत्र की निर्वाचक नामावली को नियमानुसार तैयार करने पर जोर दिया। वहीं नायब तहसीलदार निर्वाचन रमेश सिंह चौहान ने प्रपत्र ‘ए’ से संबंधित आवश्यक बारीकियों की जानकारी देते हुए प्रक्रिया को विस्तार से समझाया।

प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर्स मनीष सैनी, पवन माली और नौरतमल शर्मा ने बीएलओ व सुपरवाइजरों को तकनीकी पहलुओं पर मार्गदर्शन दिया। प्रशिक्षण की व्यवस्थाएं और पंजीयन कार्य मुकेश झरवाल, सीताराम कूकणा, ओम प्रकाश और लीलाराम मीणा द्वारा संभाला गया।

गौरतलब है कि 24 मार्च को जारी आदेश के तहत राज्य निर्वाचन आयोग ने आगामी निकाय चुनावों के लिए मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण का कार्यक्रम घोषित किया है, जिसके तहत अब स्थानीय स्तर पर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 रामनवमी पर कपड़े के थैले बांटे, प्लास्टिक मुक्त बीकानेर का दिलाया संकल्प🟢 श्रीडूंगरगढ़ में बीएलओ-सुपरवाइजरों को मिला प्रशिक्षण, निकाय चुनाव 2026 के लिए मतदाता सूची पुनरीक्षण शुरू🟢 सूडसर में 1 अप्रैल से हनुमान जयंती का दो दिवसीय मेला, आधी रात को होगी महाआरती🟢 बीड़ भूमि पर कब्जे की कोशिश नाकाम: कालू रोड से हटाया अतिक्रमण, ‘सर्व समाज’ का बोर्ड भी उखाड़ा, देखें वीडियो🟢 सड़क सुरक्षा पर जागरूकता सत्र आयोजित, छात्राओं को दिए स्मार्ट क्यूआर टैग🟢 NH-11 पर हादसा: बिल्ली को बचाने में पलटी कार, 2 घायल🟢 श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाई झूलेलालजी की छठी, भजन संध्या में झूम उठा सिंधी समाज