#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

श्रीडूंगरगढ़ में ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य बैठक, NCD स्क्रीनिंग और TB मुक्त भारत पर फोकस

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 16 फरवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। उपजिला अस्पताल श्रीडूंगरगढ़ के सभागार में सोमवार को ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुखराज साध ने की।

बैठक में NCD (गैर संचारी रोग) कार्यक्रम के तहत चिकित्सा संस्थानवार स्क्रीनिंग और मरीजों के फॉलोअप की समीक्षा की गई। डॉ. साध ने सभी चिकित्सा अधिकारी प्रभारियों को वित्तीय वर्ष में निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप शत-प्रतिशत उपलब्धि हासिल करने के निर्देश दिए। उन्होंने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं और गतिविधियों की प्रगति रिपोर्ट भी ली।
इस दौरान मदर लैब से होने वाली जांचों की जानकारी भी दी गई।

जिला स्तर से आए अधिकारियों ने विभिन्न राष्ट्रीय कार्यक्रमों पर प्रस्तुतिकरण दिया। जिला क्षय रोग निवारण अधिकारी डॉ. सी. एस. मोदी ने टीबी मुक्त भारत अभियान की जानकारी दी। वहीं PCPNDT कोऑर्डिनेटर महेंद्र सिंह चारण ने लिंगानुपात सुधार पर चर्चा की।
जिला कार्यक्रम अधिकारी सुशील कुमार ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर योजना और जिला नोडल अधिकारी मनीष गोस्वामी ने HMIS व PCTS का प्रशिक्षण दिया।

खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव सोनी ने 12 सप्ताह में ANC पंजीकरण, संस्थागत प्रसव और पूर्ण टीकाकरण में शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। परिवार कल्याण कार्यक्रम के तहत नसबंदी लक्ष्यों की पूर्ति और FPLMIS पर समय पर इंडेंट जनरेट करने पर जोर दिया गया।
बैठक में JSY व RSY योजनाओं के अंतर्गत लाभार्थियों को समय पर भुगतान के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में सभी सेक्टरों के चिकित्सा अधिकारी प्रभारी, एसएचएस, एएनएम, डाटा एंट्री ऑपरेटर और रिपोर्टिंग स्टाफ उपस्थित रहा।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 साँवतसर में स्व. रामरतन धारणियां की प्रथम पुण्यतिथि पर मानव सेवा की मिसाल, 61 लोगों ने किया रक्तदान🟢 मुख्यमंत्री आवास पर BJP कार्यकर्ताओं से संवाद: 2026–27 बजट योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने का आह्वान🟢 श्रीडूंगरगढ़ में ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य बैठक, NCD स्क्रीनिंग और TB मुक्त भारत पर फोकस🟢 भिवाड़ी में केमिकल-पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग, देखें फ़ोटो🟢 16 फरवरी : महत्त्वपूर्ण राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय दिवस