NEXT 24 सितम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। प्रज्ञालय संस्थान 5 अक्टूबर को अपने साहित्यिक कार्यक्रम ‘पुस्तकालोचन’ की चौथी कड़ी आयोजित कर रहा है। इस कार्यक्रम का मकसद पुस्तक आलोचना को बढ़ावा देना है।
संस्थान के वरिष्ठ शिक्षाविद् राजेश रंगा ने बताया कि कार्यक्रम रविवार को शाम 6 बजे लक्ष्मीनारायण रंगा सृजन-सदन, नत्थूसर गेट के बाहर आयोजित होगा।
मुख्य अतिथि वरिष्ठ आलोचक डॉ. उमाकांत गुप्त होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कवि कमल रंगा करेंगे।
इस कड़ी में चर्चा का केंद्र रवि पुरोहित का चर्चित काव्य संग्रह ‘आग अभी शेष है’ होगा। रवि पुरोहित की कई पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं और उन्हें राष्ट्रीय अनुवाद पुरस्कार सहित कई सम्मान मिल चुके हैं।
मुख्य वक्ता कवयित्री मोनिका गौड़ पुस्तक पर अपनी आलोचनात्मक राय रखेंगी। संवादी क़ासिम बीकानेरी और जुगल किशोर पुरोहित संक्षिप्त समीक्षा पेश करेंगे। कार्यक्रम का संचालन युवा कवि गिरिराज पारीक करेंगे।




















