#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

डम्पिंग यार्ड का ज़हर खाकर तड़प रहा गौवंश, 4 की हालत नाज़ुक, तत्काल चिकित्सा की मांग

By Next Team Writer

Published on:

पोलिथीन व मेडिकल वेस्ट से भरे पेट, शल्य चिकित्सा नहीं हुई तो जा सकती है जान

NEXT 17 जनवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। कालू रोड स्थित डम्पिंग यार्ड में फैले पोलिथीन, मेडिकल वेस्ट और अवधिपार दवाइयों ने गौवंश के लिए मौत का जाल बिछा दिया है। बीते दिनों बड़ी संख्या में गौवंश इस जहरीले कचरे का सेवन करने से असमय मौत का शिकार हो चुके हैं। वहीं कुछ जीवित गौवंश को नगरपालिका प्रशासन द्वारा कालू रोड स्थित गोपाल गौशाला ब्रांच में शिफ्ट किया गया है।

गौशाला में मौजूद सेवा समिति की टीम द्वारा की जा रही नियमित निगरानी के दौरान सामने आया कि कम से कम चार गौवंशों के पेट में पोलिथीन व मेडिकल वेस्ट भर चुका है, जिससे उनकी हालत दिन-प्रतिदिन गंभीर होती जा रही है। गौवंश लगातार कमजोर हो रहे हैं और समय पर शल्य चिकित्सा नहीं हुई तो उनके प्राण संकट में पड़ सकते हैं।

प्रशासन से अविलम्ब चिकित्सा की मांग

इस गंभीर स्थिति को देखते हुए आपणो गांव श्रीडूंगरगढ़ सेवा समिति के अध्यक्ष जतनसिंह एवं समाजसेवी शूरवीर मोदी ने राजकीय पशु चिकित्सालय के प्रभारी अधिकारी एवं उपनिदेशक डॉ. नरेश सक्सेना को पत्र लिखकर तत्काल शल्य चिकित्सा की मांग की है। समिति ने भरोसा दिलाया है कि चिकित्सकीय टीम को आवश्यक सभी मेडिकल सामग्री उनकी ओर से उपलब्ध करवाई जाएगी।

सवालों के घेरे में डम्पिंग यार्ड व्यवस्था

डम्पिंग यार्ड में खुलेआम पड़े मेडिकल वेस्ट और प्लास्टिक को लेकर प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते उचित प्रबंधन और निगरानी होती, तो गौवंश को यह दिन नहीं देखना पड़ता।

अब सबकी निगाहें पशुपालन विभाग और प्रशासन की त्वरित कार्रवाई पर टिकी हैं, ताकि समय रहते गौमाता के प्राणों की रक्षा हो सके।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 शौर्य, स्वाभिमान और संस्कारों की धरती राजस्थान पर संगोष्ठी🟢 सेवादार- ईमानदार: एम्बुलेंस में मिला घायल युवक का मोबाइल, सेवा समिति ने लौटाया🟢 पूनरासर बालाजी में विद्यालय परिवार का सम्मान: देव दर्शन यात्रा रही सफल, शिक्षकों ने बताया प्रेरणादायक अनुभव🟢 लाडनूं में महाश्रमण स्पोर्ट्स ग्राउंड का लोकार्पण, आचार्य महाश्रमण के सान्निध्य में भव्य आयोजन🟢 खाटूश्याम जी के लिए 300 डाक ध्वजा यात्रियों का विशाल संघ रवाना