#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

सीबीईओ सरोज पूनिया का साफा पहनाकर स्वागत, हरयालो राजस्थान में प्राचार्यों को निभानी होगी बड़ी भूमिका

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 17 जुलाई, 2025 श्रीडूंगरगढ़। ब्लॉक श्रीडूंगरगढ़ में नवपदस्थापित मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सरोज पूनिया वीर का गुरुवार को ब्लॉक प्राचार्य वाक्पीठ और क्षेत्र के सभी प्राचार्यों ने पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया। कार्यक्रम सीबीईओ कार्यालय परिसर में आयोजित हुआ।

राजस्थानी परंपरा में सजा मंच, मंत्रोच्चार के साथ हुआ स्वागत
कार्यक्रम की शुरुआत शिवनाथ सिंह (प्राचार्य, धीरदेसर चोटियान) द्वारा पूनिया को साफा पहनाकर की गई। बबीता बिश्नोई (प्राचार्या, सातलेरा) ने तिलक कर अभिनंदन किया, वहीं नौरतमल सारस्वत (प्राध्यापक, सातलेरा) ने वैदिक मंत्रोच्चार से माहौल को आध्यात्मिक बना दिया। इसके बाद सभी प्राचार्यों ने माल्यार्पण, पुष्पगुच्छ और श्रीफल भेंट कर सम्मान व्यक्त किया।

बच्चों के नामांकन और वृक्षारोपण पर दिया जोर
सीबीईओ पूनिया ने अपने संबोधन में कहा कि प्रवेशोत्सव अभियान के तहत ब्लॉक में अधिकतम बच्चों का विद्यालयों में प्रवेश सुनिश्चित किया जाए। साथ ही उन्होंने हरयालो राजस्थान अभियान के तहत शिक्षा विभाग को मिले वृक्षारोपण लक्ष्यों को समय पर पूर्ण करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संयोजन लक्ष्मीकांत वर्मा (प्राचार्य, लिखमादेसर) ने किया।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 सीबीईओ सरोज पूनिया का साफा पहनाकर स्वागत, हरयालो राजस्थान में प्राचार्यों को निभानी होगी बड़ी भूमिका🟢 भैरुँ धोरा सेवा समिति ने किया पौधारोपण: हरियालो राजस्थान अभियान के तहत नई पीढ़ी को पर्यावरण के प्रति किया जागरूक🟢 श्रीडूंगरगढ़ ने देशभर में मारी स्वच्छता की छलांग: 514वीं रैंक, बीकानेर जिले में तीसरे नंबर पर🟢 बड़ी खबर: 18 जुलाई से प्रदेश की सभी अधीनस्थ अदालतों के कर्मचारी रहेंगे अवकाश पर🟢 दो साल की सजा पाने वाला अभियुक्त वृद्ध कोजाराम जमानत पर जेल से बाहर🟢 सहकार एवं रोजगार उत्सव में बांटी गई खुशियां: बीकानेर के 298 युवाओं को मिला सरकारी नौकरी का तोहफा🟢 अवैध खनन पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई