NEXT 14 नवम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की ऐतिहासिक जीत के बाद शुक्रवार को श्रीडूंगरगढ़ भाजपा कार्यालय में उत्साह का माहौल बना रहा। परिणाम सामने आते ही कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई, पटाखे छोड़े और जीत का जश्न मनाया। पूरे दिन कार्यालय में हर्षोल्लास का दौर चलता रहा।

विधायक ताराचंद सारस्वत ने कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि बिहार की जनता ने विकास और सुशासन के पक्ष में स्पष्ट जनादेश दिया है। उन्होंने कहा कि यह प्रचंड विजय भाजपा कार्यकर्ताओं की लगातार की गई मेहनत और शीर्ष नेतृत्व के सशक्त मार्गदर्शन का परिणाम है।

जश्न कार्यक्रम में भाजपा देहात उपाध्यक्ष हेमनाथ जाखड़, शहर मंडल अध्यक्ष एडवोकेट राधेश्याम दर्जी, मोमासर मंडल अध्यक्ष नरेश मोट सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, पार्षदगण व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सीताराम सोनी, जगदीश गुर्जर, रामाकिशन दर्जी, महेश राजोतिया, लालचंद इंदौरिया, मदन सोनी, भरत सारस्वत, महेन्द्र पुरोहित, विक्रम सिंह, महेन्द्र सिंह, पवन उपाध्याय, लोकेश गौड़, रामसिंह जागीरदार, पवन नाई, नरेन्द्र राजपुरोहित, देवीलाल, गोविन्द स्वामी सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने जीत पर खुशी जाहिर की।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि बिहार की यह जीत पूरे संगठन में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करेगी।















