#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

राजस्थान में जनगणना: आज 1 जनवरी से प्रशासनिक सीमाएं फ्रीज, नए जिले-तहसील नहीं बनेंगे, ट्रांसफर पर भी सवा साल की रोक

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 1 जनवरी, 2025 श्रीडूंगरगढ़। राजस्थान में आगामी जनगणना 2027 को लेकर आज 1 जनवरी से सभी प्रशासनिक यूनिट फ्रीज कर दी जाएंगी। इसके तहत नए जिले, उपखंड, तहसील, गांव, शहरी निकाय और वार्ड बनाने या उनकी सीमाओं में किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया जा सकेगा।
यह रोक मई-जून 2027 तक जनगणना का काम पूरा होने तक प्रभावी रहेगी।
31 दिसंबर की स्थिति में ही रहेंगी सभी यूनिट
जनगणना के लिए प्रशासनिक सीमाएं पहले ही तय कर दी गई हैं। अब जिले, तहसील, उपखंड, गांव और शहरी वार्डों की सीमाओं में कोई फेरबदल नहीं होगा। सभी प्रशासनिक यूनिट 31 दिसंबर की स्थिति में ही जनगणना पूरी होने तक रहेंगी।
रोक हटने पर गृह मंत्रालय अलग से अधिसूचना जारी करेगा। इससे पहले मंत्रालय ने 31 दिसंबर तक नई प्रशासनिक यूनिट बनाने पर लगी रोक हटाई थी, लेकिन नए साल से फिर रोक प्रभावी हो जाएगी।
ट्रांसफर पर भी सख्ती
नए साल से लाखों अफसरों और कर्मचारियों के ट्रांसफर पर भी रोक लग जाएगी। यह रोक जनगणना पूरी होने तक करीब सवा साल रहेगी।
इन पर पड़ेगा असर:
कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार
नगर निकायों के आयुक्त
शिक्षक, पटवारी, ग्राम सचिव
जनगणना में लगे प्रगणक और सुपरवाइजर
ट्रांसफर केवल असाधारण परिस्थितियों में ही हो सकेंगे।
फरवरी से ट्रेनिंग, 2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों की ड्यूटी
जनगणना से जुड़े अफसर-कर्मचारियों की ट्रेनिंग फरवरी से शुरू होगी। इस काम में 2 लाख से अधिक कर्मचारी-अफसर लगाए जाएंगे।
घर-घर जाकर गणना के लिए करीब 1.60 लाख प्रगणक
30 से 40 हजार सुपरवाइजर व अन्य अधिकारी
एक प्रगणक औसतन 150 घरों की गणना करेगा
दो फेज में होगी जनगणना
पहला फेज: 15 मई से 15 जून
घर-घर जाकर हाउस लिस्टिंग
इससे पहले 2–3 महीने की तैयारी और ट्रेनिंग
जनगणना में बाधा डाली तो 3 साल तक जेल
जनगणना ड्यूटी नहीं करने या जानबूझकर अनुपस्थित रहने पर जेल तक हो सकती है।
जनगणना में बाधा डालने पर
3 साल तक की जेल
1000 रुपए तक जुर्माना
आमजन द्वारा जानकारी न देना या छिपाना भी अपराध माना जाएगा
यह प्रावधान जनगणना अधिनियम 1948 की धारा 11 में दर्ज है।
एक्यूरेसी के लिए जरूरी है सीमाएं फ्रीज करना
अधिकारियों के अनुसार जनगणना की सटीकता बनाए रखने के लिए प्रशासनिक सीमाओं को फ्रीज करना जरूरी है। सभी गांवों, ढाणियों और बसावटों की सूची को क्रॉस चेक कर फाइनल किया जा चुका है।
हिंदी-अंग्रेजी में नामों की स्पेलिंग तक जांच
हर जिले की जनगणना हैंडबुक तैयार

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 शिव पुराण कथा के दूसरे दिन प्रथम शिवलिंग की उत्पत्ति व मंत्र जाप की महिमा का वर्णन