#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शताब्दी वर्ष:  मंडल और बस्ती में विजयदशमी उत्सव और पथ-संचलन का आयोजन

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 8 अक्टूबर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शताब्दी वर्ष उत्सव पूरे जोश और धूमधाम के साथ शुरू हो गया है। इस अवसर पर मंडल और बस्ती अनुसार विजयदशमी उत्सव एवं पथ-संचलन आयोजित किए जा रहे हैं।

आज के आयोजन:

  • इन्दपालसर मंडल: इन्दपालसर हीरावतान गांव (इन्दपालसर गुसांईसर, राइकान, हीरावतान)
  • धर्मास मंडल: धर्मास गांव (धर्मास, अमृतवासी, सुरजनवासी, हथाना जोहड़, इन्दपालसर सांखलान)
  • श्रीडूंगरगढ़ नगर: प्रताप बस्ती

सभी स्थानों पर शस्त्र पूजन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। बौद्धिककर्ताओं ने संघ की विकास यात्रा, संघ के व्याप, पंच परिवर्तन, उपहास और विरोध के कालखंड के साथ-साथ आगामी गृह संपर्क (1-16 नवंबर) और हिंदू सम्मेलन (20 जनवरी – 10 फरवरी) की विस्तृत जानकारी दी।

धर्मास

मुख्य उपस्थिति:

  • धर्मास और इन्दपालसर हीरावतान में अनिल कुमार सोनी, श्रीडूंगरगढ़ खंड के व्यवस्था प्रमुख
  • प्रताप बस्ती में आशाराम पारीक, संघचालक एवं बौद्धिककर्ता
  • प्रताप बस्ती उत्सव की अध्यक्षता मनीष शर्मा ने की

उत्सव में स्वयंसेवकों के साथ समाज के बंधु-भगिनी भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। पथ-संचलनों का स्वागत जगह-जगह पुष्पवर्षा के साथ किया गया।

प्रताप बस्ती श्रीडूंगरगढ़

आगामी कार्यक्रम:

  • 9 अक्टूबर: सूडसर – दुलचासर मंडल में विजयदशमी उत्सव एवं पथ-संचलन
  • 10 अक्टूबर: श्रीडूंगरगढ़ नगर की मोमासर बास बस्ती, धनेरू, गुसाईंसर बड़ा और उदरासर मंडल में आयोजन

ग्रामीण क्षेत्रों में प्रथम बार आयोजित हो रहे पथ-संचलनों को लेकर स्वयंसेवकों और समाज में उत्साह का माहौल है।

इंदपालसर हिरावतां

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 धड़ देवली धाम में आस्था का सैलाब, बिग्गाजी महाराज के दरबार में हजारों श्रद्धालुओं ने टेका माथा🟢 सीए प्रोफेशनल्स के जरिए सड़क सुरक्षा का संदेश, बीकानेर में कार्यशाला आयोजित🟢 श्रीडूंगरगढ़ में महावीर जयंती पर भव्य रैली, झांकियों व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, देखें सभी फ़ोटो🟢 सामाजिक अंकेक्षण संघ का स्नेह मिलन: अप्रैल से रिकॉर्ड जांच और भौतिक सत्यापन, 2022 का बकाया भुगतान जल्द🟢 श्रीडूंगरगढ़ में अजमत-ए-मुस्तफा जलसा, उमड़ी भीड़; उल जिलानी साहब बोले- अच्छे अखलाक और माता-पिता की सेवा ही असली इबादत