NEXT 21 अप्रैल, 2025। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने झुंझुनूं जिले के मलसीसर में एक जनसभा को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की और जनता को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी।

कार्यक्रम में विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड, राजस्थान सरकार के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार भी मंचस्थ रहे। उन्होंने मंच से संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शर्मा का स्वागत किया और स्थानीय जनता की ओर से आभार प्रकट किया। सुथार ने विश्वकर्मा समाज और युवाओं के कौशल विकास के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया।

मुख्यमंत्री के साथ कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, पूर्व सांसद नरेंद्र कुमार खीचड़ सहित अनेक जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

सभा के उपरांत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मलसीसर डेम का निरीक्षण भी किया, जिसमें राज्यमंत्री रामगोपाल सुथार उनकी अगुवाई में साथ मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने डेम की स्थिति का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिए।