#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

लोकतंत्र की मजबूती के लिए ठंड में भी एसडीएम ऑफिस पहुंच रहे नागरिक

By Next Team Writer

Published on:

नो मैपिंग मतदाताओं की सुनवाई तीसरे दिन भी जारी, दस्तावेज लेकर पहुंचे लोग

NEXT 2 जनवरी, 2025 श्रीडूंगरगढ़। कड़ाके की ठंड के बावजूद लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए नागरिक लगातार एसडीएम कार्यालय पहुंच रहे हैं। भारत निर्वाचन आयोग व जिला निर्वाचन अधिकारी बीकानेर के निर्देशानुसार चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम के नोटिस चरण में विधानसभा क्षेत्र श्रीडूंगरगढ़ में नो मैपिंग मतदाताओं की सुनवाई शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन भी जारी रही।


उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा ने बताया कि एसआईआर के परिगणना चरण के दौरान जिन निर्वाचकों की पिछली निर्वाचक नामावली में स्वयं या माता-पिता/दादा-दादी से मैपिंग नहीं हो पाई थी, उन्हें निर्वाचन आयोग द्वारा नोटिस जारी किए गए हैं। ऐसे मतदाताओं को अपना नाम अंतिम मतदाता सूची में बनाए रखने के लिए आयु के अनुसार निर्धारित मूल दस्तावेजों के साथ तय तिथि पर एसडीएम/तहसील कार्यालय श्रीडूंगरगढ़ में उपस्थित होना आवश्यक है।


नायब तहसीलदार (निर्वाचन) रमेश सिंह चौहान ने बताया कि सर्द मौसम के बावजूद बड़ी संख्या में लोग निर्धारित भागवार सुनवाई स्थल पर पहुंचकर अपने दस्तावेज जमा करवा रहे हैं। यह नागरिकों की लोकतांत्रिक प्रक्रिया के प्रति जागरूकता को दर्शाता है।
प्रशासन की ओर से मतदाताओं से अपील की गई है कि वे सुनवाई के समय नोटिस की प्रति व आयु के अनुसार आवश्यक दस्तावेज अनिवार्य रूप से साथ लेकर आएं।


ये दस्तावेज मान्य होंगे
– सरकारी/पीएसयू कर्मचारी या पेंशनभोगी का पहचान पत्र
– 1 जुलाई 1987 से पूर्व जारी सरकारी या अधिकृत संस्थानों के प्रमाण
– जन्म प्रमाण पत्र
– पासपोर्ट
– मैट्रिक या शैक्षणिक प्रमाण पत्र
– स्थायी निवास प्रमाण पत्र
– जाति प्रमाण पत्र
– परिवार रजिस्टर
– भूमि/गृह आवंटन प्रमाण पत्र
– आधार संबंधी दस्तावेज (निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार)
प्रशासन ने संबंधित मतदाताओं से समय पर उपस्थित होकर दस्तावेज जमा कराने की अपील की है, ताकि उनका नाम अंतिम मतदाता सूची में सुरक्षित रह सके।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 सकारात्मक खबर: पशु खेळी को युवाओं ने श्रमदान से किया साफ, पशुओं को मिलेगा साफ पानी🟢 शौर्य, स्वाभिमान और संस्कारों की धरती राजस्थान पर संगोष्ठी🟢 सेवादार- ईमानदार: एम्बुलेंस में मिला घायल युवक का मोबाइल, सेवा समिति ने लौटाया🟢 पूनरासर बालाजी में विद्यालय परिवार का सम्मान: देव दर्शन यात्रा रही सफल, शिक्षकों ने बताया प्रेरणादायक अनुभव🟢 लाडनूं में महाश्रमण स्पोर्ट्स ग्राउंड का लोकार्पण, आचार्य महाश्रमण के सान्निध्य में भव्य आयोजन🟢 खाटूश्याम जी के लिए 300 डाक ध्वजा यात्रियों का विशाल संघ रवाना