#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

कक्षा 5 की परीक्षा: केंद्र बदले जाने पर स्कूल संचालकों ने जताई चिंता

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 3 फरवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। प्रारंभिक शिक्षा विभाग एवं पंचायती राज विभाग, बीकानेर की ओर से आयोजित प्रारंभिक शिक्षा अधिगम स्तर मूल्यांकन (कक्षा 5) परीक्षा-2026 में इस बार कुछ निजी विद्यालयों के परीक्षा केंद्र बदले जाने को लेकर विद्यालय संचालकों ने आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि केंद्र दूर होने से विद्यार्थियों की आवाजाही को लेकर सुरक्षा संबंधी चिंताएं उत्पन्न हो गई हैं।

विद्यालय संचालकों ने मंगलवार को इस संबंध में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (सीबीईओ) को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि पूर्व वर्षों में कक्षा 5 के विद्यार्थियों के परीक्षा केंद्र उनके विद्यालयों के आसपास स्थित सरकारी स्कूलों में ही रखे जाते रहे हैं, जिससे बच्चों को केंद्र तक पहुंचने में सुविधा रहती थी।

इस वर्ष संबंधित विद्यालयों के विद्यार्थियों का परीक्षा केंद्र लगभग तीन किलोमीटर दूर राष्ट्रीय राजमार्ग-11 (जयपुर रोड) स्थित राजकीय कन्हैयालाल सिखवाल महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में निर्धारित किया गया है। विद्यालय संचालकों का कहना है कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर दिनभर भारी वाहनों की आवाजाही रहती है, ऐसे में पैदल जाने वाले विद्यार्थियों को असुविधा और जोखिम का सामना करना पड़ सकता है।

ज्ञापन सौंपने वालों में सूर्या पब्लिक स्कूल के निदेशक मूलचंद स्वामी, सुमित शिक्षण संस्थान के रामनिवास धायल, सन साइन पब्लिक स्कूल के राकेश व्यास, ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल के दुर्गाप्रसाद पालीवाल, दयानंद पब्लिक स्कूल के विनोद बेनीवाल एवं गीता देवी पब्लिक स्कूल के धीरज माटोलिया शामिल रहे।

विद्यालय संचालकों ने परीक्षा केंद्रों को पूर्ववत रखने की मांग की है। साथ ही उन्होंने प्रशासन से विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए निर्णय पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया है।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 शिव पुराण कथा के दूसरे दिन प्रथम शिवलिंग की उत्पत्ति व मंत्र जाप की महिमा का वर्णन