NEXT 17 सितम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। राजस्थान में होने वाली चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे ने अभ्यर्थियों की सुविधा को देखते हुए विशेष इंतजाम किए हैं। बीकानेर मंडल से भी परीक्षार्थियों के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं।
उत्तर पश्चिम रेलवे के सीपीआरओ शशि किरण ने बताया कि सादुलपुर–बीकानेर–सादुलपुर परीक्षा स्पेशल (गाड़ी संख्या 04723/04724) 19 और 20 सितंबर को दो फेरे लगाएगी।
- 04723 सादुलपुर–बीकानेर परीक्षा स्पेशल
सादुलपुर से रात 2:00 बजे रवाना होकर सुबह 7:10 बजे बीकानेर पहुंचेगी। - 04724 बीकानेर–सादुलपुर परीक्षा स्पेशल
बीकानेर से शाम 7:00 बजे रवाना होकर रात 11:55 बजे सादुलपुर पहुंचेगी।
यह ट्रेन मार्ग में चूरू, रतनगढ़, राजलदेसर, श्रीडूंगरगढ़ और नापासर स्टेशनों पर भी ठहरेगी। इस रेलसेवा में 12 साधारण श्रेणी और 2 गार्ड डिब्बे मिलाकर कुल 14 डिब्बे रहेंगे।
प्रदेशभर में 10 जोड़ी परीक्षा स्पेशल
रेलवे ने बताया कि चतुर्थ श्रेणी परीक्षा को देखते हुए पूरे राजस्थान में 10 जोड़ी परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का संचालन होगा। इनमें जयपुर, अजमेर, जोधपुर, श्रीगंगानगर, उदयपुर सहित बड़े शहरों के लिए भी स्पेशल ट्रेनें शामिल हैं। सभी गाड़ियां साधारण श्रेणी की होंगी ताकि परीक्षार्थियों को आलसaaससससआसानी से सफर की सुविधा मिल सके।




















