NEXT 14 अगस्त, 2025 श्रीडूंगरगढ़। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को नाल एयरपोर्ट पहुंचे। यहां केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल की अगुवाई में उनका स्वागत किया गया।

स्वागत करने वालों में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा, श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत, श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, पूर्व विधायक सिद्धि कुमारी, बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास, कोलायत विधायक अंशुमान सिंह भाटी, दशरथ सिंह शेखावत, बिजेंद्र पूनिया, श्याम पंचारिया, सुमन छाजेड़, जालम सिंह भाटी और गुमान सिंह राजपुरोहित शामिल रहे।
जिला कलक्टर नम्रता वृष्णि और एसपी कावेन्द्र सिंह सागर भी एयरपोर्ट पर मौजूद रहे। स्वागत के बाद मुख्यमंत्री खाजूवाला के लिए रवाना हो गए।



