NEXT 17 मई, 2025। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शनिवार दोपहर बीकानेर पहुंचे। वे करीब 12:30 बजे विशेष विमान से नाल एयरपोर्ट पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें बुके भेंट कर स्वागत किया।

सीएम के स्वागत के लिए बीकानेर पूर्व विधायक सिद्धि कुमारी, बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास, खाजूवाला विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल, श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत, विराटनगर विधायक कुलदीप धनकड़, शेरगढ़ विधायक बाबू सिंह राठौड़ और नोखा के पूर्व विधायक बिहारी बिश्नोई भी मौजूद रहे।

प्रशासन की ओर से संभागीय आयुक्त डॉ. रवि सुरपुर, आईजी ओमप्रकाश, जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि और एसपी कावेंद्र सिंह सागर ने भी मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता सुमन छाजेड़, श्याम पंचारिया, गुमान सिंह राजपुरोहित, शिवराज बिश्नोई, संतोषानंद महाराज, विक्रमसिंह राजपुरोहित और महेश मूँड भी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पुलिस और प्रशासन पहले से ही सतर्क रहा। एयरपोर्ट और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही।