#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

विधानसभा में CM के बड़े ऐलान: 3 शहरों के बदले नाम, मजदूरों को 125 दिन काम और साप्ताहिक भुगतान

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 27 फरवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। विधानसभा में शुक्रवार को एप्रोप्रिएशन बिल पर बहस का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक के बाद एक बड़े ऐलान किए। सरकार ने जहां तीन शहरों के नाम बदलने का फैसला किया, वहीं मजदूरों को राहत देते हुए जीरामजी योजना में बड़े बदलावों की घोषणा की।

अब इन नामों से पहचाने जाएंगे तीन शहर

राज्य सरकार ने सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पहचान को आधार बनाते हुए तीन शहरों के नाम बदलने का फैसला किया-

  • जहाजपुर (भीलवाड़ा) का नाम अब यज्ञपुर होगा
  • माउंट आबू (सिरोही) का नाम बदला गया आबूराज
  • कामां (भरतपुर) अब कामवन कहलाएगा

जीरामजी योजना में मजदूरों को बड़ी राहत

मुख्यमंत्री ने वीबी जीरामजी योजना के तहत मजदूरों के हित में कई अहम घोषणाएं कीं-

  • मजदूरों को अब हर सप्ताह मजदूरी का भुगतान मिलेगा
  • 100 दिन की जगह 125 दिन रोजगार की गारंटी
  • मजदूरी भुगतान में देरी होने पर क्षतिपूर्ति राशि भी दी जाएगी
  • योजना पर 4000 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे
  • मांग बढ़ने पर बजट में और इजाफा किया जाएगा

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता रोजगार बढ़ाना, मजदूरों को समय पर भुगतान और प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान को सशक्त करना है।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 श्रीडूंगरगढ़ को बड़ी सौगात: विधानसभा में CM ने खोला घोषणाओं का पिटारा, बीकानेर जिले की सड़कों के लिए 35 करोड़🟢 विधानसभा में CM के बड़े ऐलान: 3 शहरों के बदले नाम, मजदूरों को 125 दिन काम और साप्ताहिक भुगतान🟢 प्रधानमंत्री के राजस्थान आगमन पर बीकानेर से जुड़ी दो बड़ी व्यवस्थाएं🟢 13 साल पुराने धोखाधड़ी व फर्जी दस्तावेज़ मामले में 2 आरोपी दोषमुक्त🟢 सातलेरा में कल बरसेगा होली का रंग: फागोत्सव में झूमेंगे ग्रामीण, चंग पर धमाल मचाएंगी कई पारंपरिक कलाकार पार्टियां🟢 निजी स्कूलों की मनमानी पर रोक, नोटिस बोर्ड पर लगानी होगी किताबों की सूची🟢 3 दिन बाद थमी हड़ताल, आज से दौड़ेंगी 1500 निजी बसें