कक्षा 9 से 12 तक स्कूल सुबह 10 बजे से लगेंगे
NEXT 7 जनवरी, 2025 श्रीडूंगरगढ़। जिले में जारी शीतलहर को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए बड़ा फैसला लिया है। जिला कलक्टर एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की अध्यक्ष नम्रता वृष्णि ने आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए यह आदेश जारी किया है।
आदेश के अनुसार बीकानेर जिले के सभी राजकीय और गैर-राजकीय (निजी) स्कूलों, सीबीएसई विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों और मदरसों में कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए 8 जनवरी से 10 जनवरी 2026 तक अवकाश रहेगा।
वहीं कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूल पूरी तरह बंद नहीं रहेंगे, बल्कि इन कक्षाओं का संचालन सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक किया जाएगा।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह आदेश केवल विद्यार्थियों पर लागू होगा, जबकि विद्यालयों में शिक्षक एवं अन्य कार्मिक नियमित समय पर उपस्थित रहेंगे।
जिले के सभी संस्था प्रधानों को आदेशों की सख्ती से पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि यदि किसी संस्था द्वारा आदेशों की अवहेलना की गई, तो संबंधित के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के तहत कार्रवाई की जाएगी।
















