#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

श्रीडूंगरगढ़ में कांग्रेस का स्थापना दिवस मनाया: मनरेगा के नाम परिवर्तन और अरावली बचाओ अभियान को लेकर प्रदर्शन, पैदल मार्च निकाला

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 28 दिसम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का स्थापना दिवस रविवार को श्रीडूंगरगढ़ में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर गणपति धर्मकांटा पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने की। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण से हुई, जिसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च निकालकर केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ विरोध दर्ज कराया।


कार्यकर्ताओं ने मनरेगा योजना का नाम बदलने एवं उसे कमजोर करने के प्रयासों का विरोध करते हुए जमकर नारेबाजी की। साथ ही “अरावली बचाओ, पर्यावरण बचाओ” अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।


पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से गरीब, किसान, मजदूर और पर्यावरण के हितों की रक्षा करती आई है। केंद्र सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं को कमजोर कर रही है, जिसे कांग्रेस किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और जनहित के मुद्दों पर संघर्ष जारी रखने का आह्वान किया।


राजेश मंडा ने बताया कि कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता, पार्षद एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प लिया।


इस मौके पर ओमप्रकाश गुरावा, अंजू पारख, प्रभुराम बाना, कन्हैयालाल सोमानी, रामचंद्र चोटिया, गोरधन खिलेरी, सोहनलाल नैन, आईदान गोदारा, रमेश कुमार प्रजापत, रेखा राम कालवा, सहीराम गोदारा, सावरमल गोदारा, मोहम्मद साबिर, यूसुफ चुनगर, महेश कुमार मंत्री, जितेंद्र शेखावत, सत्यनारायण जाट, मनोज सोमानी, आशीष सेवक, गोकुल गाट सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 तेज धमाके के साथ 11 केवी लाइन का तार टूटा, मुख्य रास्ते पर गिरा; सातलेरा गांव की बिजली आपूर्ति ठप🟢 श्रीडूंगरगढ़ में रास्ता रोककर कुल्हाड़ी व लाठियों से हमला, युवक से ₹10,750 छीनने का आरोप, जरिये इस्तगासा मामला दर्ज🟢 रखरखाव कार्य के चलते 4 घंटे बिजली रहेगी बंद, रिड़ी व ऊपनी जीएसएस से जुड़े कई गांव प्रभावित🟢 चर्चित कांड: सोना हड़पने के आरोप में आरोपी की जमानत खारिज🟢 विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना का लगाया आरोप, कोर्ट में परिवाद पेश