#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

नगर पालिका चुनाव और SIR को लेकर कांग्रेस ने कसी कमर

By Next Team Writer

Published on:

केसराराम गोदारा बोले मतभेद भूलो, एकजुट होकर बजाओ चुनावी बिगुल

NEXT 15 फरवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। आगामी नगर पालिका चुनाव और SIR (विशेष निवेश क्षेत्र) के मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में आज स्थानीय कांग्रेस कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें चुनावी रणनीति, संगठन की मजबूती और जनता से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

अभी से मैदान में उतरने का आह्वान

बैठक को संबोधित करते हुए राजस्थान प्रदेश महासचिव (कांग्रेस सेवादल) केसराराम गोदारा ने कहा कि नगर पालिका चुनाव क्षेत्र के भविष्य की दिशा तय करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होने और वार्ड स्तर पर सक्रिय होकर जनसंपर्क अभियान तेज करने का आह्वान किया।
गोदारा ने कहा कि अब समय आ गया है कि कांग्रेस कार्यकर्ता “चुनावी बिगुल” बजाएं और जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाएं।

शहर अध्यक्ष सहित वरिष्ठ नेताओं ने रखे विचार

बैठक में शहर अध्यक्ष ओम प्रकाश गुरावा और वरिष्ठ नेता प्रभु राम बाना ने संगठन की एकजुटता और चुनावी तैयारियों पर जोर दिया।

ये रहे उपस्थित प्रमुख कार्यकर्ता

इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष (अभाव अभियोग प्रकोष्ठ) हीरालाल कूकना, महासचिव संदीप मारू सहित राधेश्याम सारस्वत, मनोज पारख, कन्हैया लाल सोमानी, विजय राज सेवग, सत्यनारायण जाट, राजकुमार मीणा, रामचंद्र छपोला, रमेश प्रजापत, मूलचंद स्वामी, अयूब दमामी, दीपक गौतम, महेंद्र जावा, ओम प्रकाश सुथार, इकराज कायमखानी और संग्राम सिंह यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता बैठक में शामिल हुए।

उम्मीदवार चयन और SIR पर मंथन

राजेश मंडा ने बताया कि बैठक में नगर पालिका चुनावों के लिए उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया, वार्ड स्तर पर संगठन को मजबूत करने और SIR को लेकर आमजन के बीच पार्टी का पक्ष रखने पर विस्तृत चर्चा की गई। नेताओं ने कहा कि कांग्रेस जनता के हितों के साथ मजबूती से चुनाव मैदान में उतरेगी।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 श्रीडूंगरगढ़ कॉलेज में कुश्ती खिलाड़ियों को मिली नई सुविधा: नवनिर्मित कुश्ती हॉल और आधुनिक मैट का उद्घाटन, अब हो सकेंगी विश्वविद्यालय स्तर की प्रतियोगिताएं🟢 मुक्ति धाम गौ माता भंडारा में धर्म की गंगा, सप्तम दिवस पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब🟢 नगर पालिका चुनाव और SIR को लेकर कांग्रेस ने कसी कमर🟢 पेट्रोल पंप के उद्घाटन के साथ सड़क सुरक्षा का संदेश, सूरत में इको भारत और मणिपाल पेट्रोलियम का विशेष जागरूकता शिविर🟢 महाशिवरात्रि पर श्रीडूंगरगढ़ अंचल शिवमय: ‘हर-हर महादेव’ से गूंजे मंदिर, सातलेरा की गौशाला में हवन-भजन का आयोजन🟢 श्रीडूंगरगढ़ : 2015 की आगजनी मामले में 6 आरोपी दोषमुक्त, मिला संदेह का लाभ- एफआईआर में नाम नहीं, चश्मदीद नहीं, गवाहों के बयान भी विरोधाभासी🟢 चालान से असहमति पर अब 45 दिन में ही करनी होगी आपत्ति🟢 महाशिवरात्रि: शिवालयों में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, झूलेलाल मंदिर में चार प्रहर पूजा का आयोजन