महिला कांग्रेस की टीम ने दिखाया उत्साह, कार्यकर्ताओं में जोश
NEXT 18 अगस्त, 2025 श्रीडूंगरगढ़। कांग्रेस की प्रदेश महिला अध्यक्ष सारिका सिंह के सोमवार को कस्बे में पहुंचने पर कांग्रेसजनों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। स्वागत के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

इस मौके पर राजस्थान महिला कांग्रेस की महासचिव नीरू चौधरी भी उनके साथ मौजूद रहीं। कस्बे में जगह-जगह पर कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर और नारे लगाकर नेतृत्व का अभिनंदन किया।
इस दौरान सारिका सिंह ने कहा कि “महिला कार्यकर्ता कांग्रेस की रीढ़ हैं। गांव-गांव और वार्ड-वार्ड में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ेगी तो संगठन और मजबूत होगा। महिला शक्ति के सहयोग से कांग्रेस आने वाले समय में और मजबूती के साथ जनता की आवाज बनेगी।”
स्वागत करने वालों में प्रधान सावित्री गोदारा, पालिका नेता प्रतिपक्ष अंजू पारख, पुष्पा मारू, सुनीता डांगा, निर्मला डांगा, सरिता नाहटा, प्रीति, रमेश प्रजापत, संदीप मारू, रामचन्द्र छापोला, दामोदर सारण, राकेश सिद्ध, जगदीश उपाध्याय, मनोज पारख समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
