#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नवनियुक्त जिलाध्यक्षों के स्वागत के साथ जोश

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 5 दिसम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। कांग्रेस के देहात और शहर जिलाध्यक्षों की नवनियुक्ति के बाद कार्यकर्ताओं में जोश देखने को मिल रहा है। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को दोनों जिलाध्यक्षों का स्वागत गुसाईंसर गांव से शक्ति प्रदर्शन के साथ किया।

गांव गुसाईंसर बड़ा में आयोजित कार्यक्रम में डेलवां, लोढेरां, बींझासर और मणकरासर के कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर सक्रियता दिखाई। कार्यक्रम में कांग्रेस ने “वोट चोर गद्दी छोड़” आंदोलन और एसआईआर प्रक्रिया को लेकर बैठक भी की।

देहात जिलाध्यक्ष बिशनाराम सिहाग ने भाजपा पर वोट चोरी का आरोप लगाया और दिसंबर में नई दिल्ली में होने वाली महारैली में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया। शहर जिलाध्यक्ष मदनगोपाल मेघवाल ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे पार्टी के वोटों की सुरक्षा के लिए सजग रहें।

विधानसभा प्रभारी रामदेव ढाका ने आगामी पंचायती राज चुनाव में एकजुट होकर किसान विरोधी सरकार को सबक सिखाने की अपील की। इस दौरान वक्ताओं ने भाजपा के तानाशाही रवैये से लोकतंत्र को खतरे में बताया और युवाओं से सक्रिय होकर पार्टी से जुड़ने की अपील की।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा, हरिराम बाना, हेतराम जाखड़, श्रीराम भादू, विमल भाटी समेत कई कांग्रेस नेता मौजूद रहे। पांच गांवों के कार्यकर्ताओं ने दोनों जिलाध्यक्षों का स्वागत साफा और माल्यार्पण कर किया।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 तेज धमाके के साथ 11 केवी लाइन का तार टूटा, मुख्य रास्ते पर गिरा; सातलेरा गांव की बिजली आपूर्ति ठप🟢 श्रीडूंगरगढ़ में रास्ता रोककर कुल्हाड़ी व लाठियों से हमला, युवक से ₹10,750 छीनने का आरोप, जरिये इस्तगासा मामला दर्ज🟢 रखरखाव कार्य के चलते 4 घंटे बिजली रहेगी बंद, रिड़ी व ऊपनी जीएसएस से जुड़े कई गांव प्रभावित🟢 चर्चित कांड: सोना हड़पने के आरोप में आरोपी की जमानत खारिज🟢 विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना का लगाया आरोप, कोर्ट में परिवाद पेश