#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

हिसार-सादुलपुर रेलखंड पर आरयूबी निर्माण, 23-24 दिसंबर को कई ट्रेनें प्रभावित

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 18 दिसम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। हिसार-सादुलपुर रेलखंड पर हिसार-चडोद स्टेशनों के बीच समपार फाटक संख्या 15-ए पर रेलवे अंडर ब्रिज (आरयूबी) निर्माण कार्य किया जाएगा। इसके लिए रेलवे द्वारा ब्लॉक लिया जा रहा है। इस दौरान कई ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द किया गया है, जबकि एक ट्रेन का मार्ग परिवर्तित रहेगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार, प्रभावित रेलसेवाओं का विवरण इस प्रकार है-

आंशिक रद्द ट्रेनें

23 दिसंबर 2025

  • 14897 बीकानेर–हिसार एक्सप्रेस: बीकानेर से चलकर रतनगढ़ तक ही जाएगी। (रतनगढ़–हिसार आंशिक रद्द)
  • 14891 जोधपुर–हिसार एक्सप्रेस: जोधपुर से चलकर चूरू तक ही जाएगी। (चूरू–हिसार आंशिक रद्द)
  • 54604 लुधियाना–चूरू सवारी: लुधियाना से चलकर हिसार तक ही जाएगी। (हिसार–चूरू आंशिक रद्द)

24 दिसंबर 2025

  • 14898 हिसार–बीकानेर एक्सप्रेस: हिसार के बजाय रतनगढ़ से संचालित होगी। (हिसार–रतनगढ़ आंशिक रद्द)
  • 14892 हिसार–जोधपुर एक्सप्रेस: हिसार के बजाय चूरू से संचालित होगी। (हिसार–चूरू आंशिक रद्द)
  • 54605 चूरू–लुधियाना सवारी: चूरू के बजाय हिसार से संचालित होगी। (चूरू–हिसार आंशिक रद्द)

मार्ग परिवर्तित ट्रेन

  • 54310 हिसार–दिल्ली सवारी (24 दिसंबर 2025): यह ट्रेन हिसार–भिवानी–रेवाड़ी मार्ग से चलाई जाएगी।
    • परिवर्तित मार्ग में ठहराव: हांसी, भिवानी, चरखी दादरी और झाड़ली

यात्रियों से अपील: यात्रा से पहले संबंधित ट्रेन की स्थिति की जानकारी रेलवे पूछताछ या आधिकारिक माध्यमों से अवश्य प्राप्त करें।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 अम्बेडकर कॉलोनी में युवाओं की हुंकार: घर-घर जाकर जोड़ेंगे समाज; शिक्षा व नशामुक्ति का लिया संकल्प