#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

अमावस्या पर गौसेवा: भामाशाहों ने समर्पित की सेवा, जन्मदिन पर मोहनलाल सिंघी ने किया गुड़ वितरण

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 23 अगस्त, 2025 श्रीडूंगरगढ़। अमावस्या के पावन अवसर पर क्षेत्र में गौसेवा का विशेष आयोजन हुआ। श्रीकृष्ण गौशाला गुसाईंसर बड़ा में समाजसेवी मोहनलाल सिंघी कटक-श्रीडूंगरगढ़ ने अपने जन्मदिवस पर गौसेवा की और 101 किलो गुड़ का वितरण किया। इस अवसर पर बजरंग सोमाणी ने बताया कि सिंघी लंबे समय से धार्मिक व सामाजिक कार्यों से जुड़े हैं और हर वर्ष जन्मदिन पर गौसेवा कर समाज को प्रेरित करते हैं। गौशाला प्रबंधन ने उनका स्वागत कर आभार जताया।

इसी कड़ी में श्री करणी गो सेवा समिति, कोटासर में भी अमावस्या पर भामाशाहों ने सेवा राशि अर्पित की। समिति ने बताया कि चेन्नई के युवा उद्यमी श्याम सुंदर नागल सुथार (दुलचासर, हाल चेन्नई) और अर्जुन नागल सुपुत्र प्रहलाद नागल सुथार (दुलचासर, हाल बड़ोदरा) ने नगद राशि गौसेवा के लिए समर्पित की।

समिति ने दोनों परिवारों का आभार व्यक्त करते हुए उनके सुख-समृद्धि की कामना की। ग्रामीणों ने कहा कि इस तरह की सेवाएं समाज में संस्कार, आस्था और सहयोग की भावना को मजबूत करती हैं।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 किसानों की बैठक में बिजली व फसल नुकसान पर उठी आवाज🟢 ईद मिलादुन्नबी पर तीसरा विशाल रक्तदान शिविर कल🟢 15वें उप राष्ट्रपति को मिलकर बधाई दी सम्पत सारस्वत बामनवाली ने