विधायक ताराचंद सारस्वत ने नशामुक्ति व टेक्निकल स्किल सीखने पर दिया जोर, फोटो खिंचवाने को युवाओं में जबरदस्त क्रेज
NEXT 19 नवम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। एडवोकेट बजरंग तावनिया द्वारा आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में बुधवार को युवाओं का भारी उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता विश्व सार्थी ट्रस्ट के संस्थापक और ड्यूश बैंक अमेरिका के डायरेक्टर पंकज ओझा रहे, जिन्होंने युवाओं से आत्मविश्वास, संस्कृति और विकास की दिशा में गंभीरता से सोचने का आह्वान किया।

ओझा ने कहा कि भारत ने सदियों की गुलामी झेली, लेकिन फिर भी अपनी संस्कृति और सभ्यता को सुरक्षित रखते हुए विश्व में अपनी अलग पहचान बनाई। उन्होंने बताया कि “सरस्वती नदी के किनारे बसे सभी लोग सारस्वत कहलाते हैं।”
बीकानेर को लेकर उन्होंने कहा कि यहां के लोगों में केंद्र में शक्ति पाने की चाह तो है, पर स्वयं पर भरोसा नहीं है। उन्होंने कहा कि “अमेरिका में स्नातक युवा करोड़ों कमा रहे हैं, जबकि यहां डिग्रीधारी बेरोजगारी से जूझ रहे हैं। बदलाव तभी आएगा जब बीकानेर में कंपनियां आएंगी और यहां का माइंडसेट बदलेगा।”

ओझा ने कहा कि कभी बीकानेर विकास में आगे था, मगर अदूरदर्शी फैसलों और संकीर्ण मानसिकता के कारण पिछड़ गया।
उन्होंने युवाओं को वेद, धर्म और संस्कृति की मूल भावना को समझने की प्रेरणा दी।
विधायक ताराचंद सारस्वत का संबोधन
कार्यक्रम में पहुंचे विधायक ताराचंद सारस्वत ने युवाओं से कहा कि वे आगे बढ़ें और राष्ट्रहित में सकारात्मक भूमिका निभाएं।
उन्होंने युवाओं को नशामुक्त रहने, तकनीकी ज्ञान सीखने और आधुनिक प्रतिस्पर्धा के लिए खुद को तैयार करने की सलाह दी।

साफा–सम्मान और मंच पर हुई अभिनंदन रस्म
तावनिया परिवार की ओर से लक्ष्मीनारायण तावनिया, बजरंग तावनिया एडवोकेट, गिरधारीलाल तावनिया द्वारा मंच पर उपस्थित कार्यक्रम के मुख्य वक्ता पंकज ओझा, विधायक ताराचंद सारस्वत, तहसीलदार वर्धन शर्मा, कोजूराम सारस्वत, तोलाराम मारू
को माला व साफा पहनाकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में भाजपा बीकानेर संभाग सोशल मीडिया संयोजक कोजूराम सारस्वत, मंडल अध्यक्ष एडवोकेट राधेश्याम दर्जी, भवानीप्रकाश तावनिया, चंद्रप्रकाश सेठिया, आईदान पारीक सहित कई गणमान्य मौजूद रहे।

फोटो खिंचवाने को युवाओं की लाइनें
कार्यक्रम के समापन पर युवाओं में पंकज ओझा और विधायक सारस्वत के साथ फोटो खिंचवाने का खासा क्रेज देखने को मिला।




















