NEXT 7 अप्रैल, 2026 श्रीडूंगरगढ़। विधायक ताराचंद सारस्वत ने मंगलवार को जयपुर सचिवालय में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी और जलदाय मंत्री कन्हैया लाल चौधरी से मुलाकात कर क्षेत्र से जुड़े जनहित के मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। बैठक में पेयजल व्यवस्था को मजबूत करने, लंबित विकास कार्यों को गति देने और नई योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया गया।

विधायक सारस्वत ने अपने श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए प्रभावी पहल करने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि आमजन को राहत देने के लिए बुनियादी सुविधाओं का सुदृढ़ होना जरूरी है। इस पर उपमुख्यमंत्री और जलदाय मंत्री ने सकारात्मक रुख दिखाते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
बैठक में खाजूवाला विधायक विश्वनाथ मेघवाल, बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास और कोलायत विधायक अंशुमान भाटी भी मौजूद रहे।





















