#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

खरीफ सीजन में यूरिया की मांग बढ़ी, कृषि विभाग सख्त: अब हर किसान का रजिस्टर बनेगा, फैक्ट्री वाले नहीं खरीद सकेंगे

By Next Team Writer

Updated on:

NEXT 29 जुलाई, 2025 श्रीडूंगरगढ़। खरीफ सीजन में यूरिया की मांग बढ़ने के साथ ही कृषि विभाग सतर्क हो गया है। जिले में खाद की पारदर्शी आपूर्ति सुनिश्चित करने और गैर कृषि कार्यों में हो रहे दुरुपयोग पर लगाम कसने के लिए सोमवार को कृषि भवन स्थित आत्मा सभागार में जिले के सभी थोक उर्वरक विक्रेताओं और कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई।

संयुक्त निदेशक कृषि कैलाश चौधरी ने कहा कि अब हर यूरिया खरीदने वाले किसान की पूरी जानकारी दर्ज करनी होगी। इसके लिए हर विक्रेता को रजिस्टर रखना अनिवार्य होगा, जिसमें किसान का नाम, पिता का नाम, गांव, चक नंबर, आधार नंबर, मोबाइल, खाद कंपनी और बैगों की संख्या दर्ज की जाएगी। किसान से हस्ताक्षर भी करवाए जाएंगे।

“यूरिया का इस्तेमाल सिर्फ खेती में हो, यही सुनिश्चित करना है। फैक्ट्री, पशु आहार, प्लाईवुड या प्लास्टिक बनाने में उपयोग मिला तो होगी सख्त कार्रवाई।”
— कैलाश चौधरी, संयुक्त निदेशक कृषि

50 बैग से ज्यादा खरीदने वालों की होगी जांच

सहायक निदेशक उद्यान मुकेश गहलोत ने बताया कि जो किसान 50 या उससे ज्यादा बैग यूरिया खरीदते हैं, उनकी सूची बनाकर जांच की जाएगी। जांच रिपोर्ट आईएफएमएस पोर्टल पर अपलोड की जाएगी और संबंधित सहायक कृषि अधिकारी के माध्यम से रिपोर्ट संयुक्त निदेशक कार्यालय भेजनी होगी।

क्यों हो रही है ज्यादा खपत?

सहायक निदेशक कृषि सुरेन्द्र मारू ने बताया कि कृषि ग्रेड नीम कोटेड यूरिया पर केंद्र सरकार सब्सिडी देती है, जिससे यह तकनीकी ग्रेड यूरिया से 40 रुपए प्रति किलो सस्ती पड़ती है। इसी कारण कई फैक्ट्रियां तकनीकी ग्रेड की बजाय सस्ती कृषि ग्रेड यूरिया का इस्तेमाल कर रही हैं। इससे यूरिया की खपत कृत्रिम रूप से बढ़ गई है।

“कृषि यूरिया का दुरुपयोग रोकने के लिए मंडियों में निरीक्षण शुरू कर दिया गया है। उर्वरक के अनावश्यक भंडारण और टैगिंग पर भी नजर रखी जा रही है।”
— सुरेन्द्र मारू, सहायक निदेशक कृषि

बैठक में ये रहे मौजूद

बैठक में कृषि अधिकारी रामनिवास गोदारा, सीसीबी से सुभाष चौधरी, सहकारिता से कैलाश सैनी, कृभको से संदीप बिश्नोई, इफको से एम.आर. जाखड़, चंबल फर्टिलाइजर से सुमित शर्मा, एनएफएल से लखवीर सिंह और जिले के प्रमुख उर्वरक विक्रेता सुनील राठी, निर्मल राखेचा, रमेश कलवानिया, महीपाल, शीशपाल, लियाकत अली सहित कई लोग मौजूद रहे।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 खबर का असर: 1 घंटे में मिला टैक्सी में छूटा बैग, चालक की ईमानदारी आई काम🟢 टैक्सी में छूटा बैग, चालक ने ईमानदारी दिखाकर लौटाने की अपील की🟢 आस्था और श्रद्धा के साथ शुरू हुआ वीर बिग्गाजी महाराज का दो दिवसीय मेला🟢 श्रीडूंगरगढ़ में बालिका छात्रावास को मिली सौगात: 3.51 लाख से बनेगी ई-लाइब्रेरी, समाज के भामाशाहों ने की कई घोषणाएं🟢 2625वीं महावीर जयंती कल: प्रभात फेरी, नाटिकाएं और भजन संध्या के साथ होगा भव्य आयोजन🟢 अम्बेडकर कॉलोनी में युवाओं की हुंकार: घर-घर जाकर जोड़ेंगे समाज; शिक्षा व नशामुक्ति का लिया संकल्प