#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

मोमासर में सुरवि चैरिटेबल ट्रस्ट का डेंटल कैंप: 64 छात्राओं सहित 40 ग्रामीणों का निःशुल्क, दर्द रहित इलाज

By Next Team Writer

Updated on:

NEXT 12 जनवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने की दिशा में सुरवि चैरिटेबल ट्रस्ट की पहल रंग ला रही है। ट्रस्ट की ओर से इचरज देवी राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, मोमासर में आयोजित डेंटल कैंप चरण-2 का शुभारंभ उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ।


कैंप में स्कूली छात्राओं से लेकर ग्रामीणों तक को आधुनिक दंत चिकित्सा सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं। 64 छात्राओं के दांतों की संपूर्ण जांच कर सफाई की गई, वहीं उन्हें दंत रोगों से बचाव की जानकारी भी दी गई।


शिविर में बेल्जियम से आए दंत विशेषज्ञ डॉ. मर्लिन, डॉ. अनायास और डॉ. लीसा ने विदेशी तकनीक से उपचार किया। इनके साथ सरदारशहर के डॉ. अरविंद (दांतों का अस्पताल) और श्रीडूंगरगढ़ के मोहम्मद जफर (बीकानेर मेडिकल स्टोर) का भी सहयोग रहा।


कैंप के दौरान 40 ग्रामीण मरीजों का दर्दरहित उपचार किया गया, जिसमें दांत निकालना, सफाई और अन्य आवश्यक उपचार शामिल रहे। सभी मरीजों को ट्रस्ट की ओर से निःशुल्क दवाइयां भी दी गईं।
ट्रस्ट प्रतिनिधि बाबूलाल गर्ग ने बताया कि शिविर की सफलता में पूरी टीम का योगदान रहा। आयोजन में राजेश रोहिल्ला, संजय सुथार, सांवर मल शर्मा, मदनलाल शर्मा तथा मुंबई से निशि उपाध्याय की सक्रिय भूमिका रही।


ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविरों से दूर-दराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलती है।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 सकारात्मक खबर: पशु खेळी को युवाओं ने श्रमदान से किया साफ, पशुओं को मिलेगा साफ पानी🟢 शौर्य, स्वाभिमान और संस्कारों की धरती राजस्थान पर संगोष्ठी🟢 सेवादार- ईमानदार: एम्बुलेंस में मिला घायल युवक का मोबाइल, सेवा समिति ने लौटाया🟢 पूनरासर बालाजी में विद्यालय परिवार का सम्मान: देव दर्शन यात्रा रही सफल, शिक्षकों ने बताया प्रेरणादायक अनुभव🟢 लाडनूं में महाश्रमण स्पोर्ट्स ग्राउंड का लोकार्पण, आचार्य महाश्रमण के सान्निध्य में भव्य आयोजन🟢 खाटूश्याम जी के लिए 300 डाक ध्वजा यात्रियों का विशाल संघ रवाना