NEXT 20 नवम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। भारती निकेतन कॉलेज में गुरुवार को चुनाव आयोग द्वारा संचालित SIR कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को Enumeration Online Form भरने की तकनीकी जानकारी दी गई। कॉलेज में डिजिटल बोर्ड के माध्यम से वीडियो चलाकर ऑनलाइन पंजीकरण की पूरी प्रक्रिया समझाई गई।
विद्यार्थियों ने नए मतदाता पंजीकरण, आवश्यक दस्तावेज और प्रक्रिया में होने वाली आम गलतियों के बारे में जानकारी ली।

कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. आनंद नारायण पुरोहित, सहायक आचार्य कुलदीप शर्मा, सोमनाथ जोशी, कन्हैयालाल पारीक, भारती कोचिंग के डायरेक्टर के.आर. फौजी व संजय स्वामी मौजूद रहे।

यह आयोजन कॉलेज के कोऑर्डिनेटर रमेश कुमार भोजक के निर्देश पर किया गया।
कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. पुरोहित ने विद्यार्थियों से समय पर वोटर पंजीकरण कर लोकतंत्र में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।





















