#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

एपीजे कलाम संस्था द्वारा अस्पताल और जरूरतमंदों को कम्बल का वितरण

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 1 जनवरी, 2025। श्रीडूंगरगढ़ की डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसायटी ने सर्दी के मौसम में मानवता की मिसाल पेश करते हुए जरूरतमंदों को 100 कंबल वितरित किए। सोसायटी के सेवादार आमीर खान ने जानकारी दी कि विष्णु सारस्वत द्वारा संस्था को 100 कंबल प्रदान किए गए थे।


इन कंबलों में से 40 कंबल उपजिला अस्पताल में भर्ती जरूरतमंद मरीजों को वितरित किए गए, जबकि बाकी 60 कंबल अन्य जरूरतमंदों में बांटे गए।
इस अवसर पर उपजिला अस्पताल प्रभारी डॉ. एस. के. बिहाणी, रमाकांत शर्मा, प्रेम सारस्वत सहित अन्य सेवादार और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सोसायटी के इस कार्य की स्थानीय लोगों ने सराहना की और इसे समाजसेवा का एक अनुकरणीय उदाहरण बताया।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Advertisement placement

Leave a Comment

WhatsApp Join WhatsApp Group